Crime NewsWest Bengal

अपने ही बच्चे की हत्या करने की आरोपी मां सहित प्रेमी गिरफ्तार

Asansol : नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत चबका में हुए एक चौदह महीने के बच्चे की हत्या करने के मामले में बच्चे के पिता अनंत पाल की शिकायत के आधार पर कुल्टी थाना पुलिस ने आरोपी मां कनिका पाल तथा उसके प्रेमी राजा सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को आसनसोल सीजेएम न्यायालय में पेश किया. मौके पर मौजूद पुलिस के जांच अधिकारी ने  छानबीन  के लिए आरोपियों की सात दिनों की पुलिस रिमांड की मांग सीजेएम कोर्ट से की.

इसे भी पढ़ें : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- गंदगी की वजह से गांधी जी मंदिर नहीं जाते थे, बीजेपी बोली, यह हिंदू धर्म का अपमान

आरोपी सात दिनों की रिमांड पर

न्यायालय ने सुनवाई करते हुए आरोपियों को सात दिनों की ही रिमांड पर  पुलिस के हवाले कर दिया.  मृतक बच्चे के पिता अनंत पाल ने अपने शिकायत में कहा है कि कनिका उनकी पत्नी है.  बीते कुछ महीनों से वह राजा सिंह के साथ अवैध तरीके से रह रही थी.  वह स्थानीय लोगों के साथ एक मीटिंग कर अपने चौदह महीने के बच्चे को  साथ ले गयी, जिसके बाद 1 सितंबर को बच्चे की हत्या कर दी गयी.

इसे भी पढ़ें : सादगीः गुस्करा के रिक्शा चालक को मिली 50 लाख की लॉटरी, कहा ऑटो खरीदेंगे और बच्चों को पढ़ायेंगे

Related Articles

Back to top button