
Ranchi : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के साथ उनके कार्यालय में ही मारपीट की गयी है. मारपीट का आरोप एसोसिएशन के महामंत्री रमेश उरांव पर है. मारपीट की घटना एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यालय में हुई.
घटना 27 सितंबर को दिन के करीब 11.30 बजे हुई. हालांकि घटना की पुष्टि किसी भी स्तर से नहीं हुई है. और ना ही घटना को लेकर किसी तरह की शिकायत स्थानीय कोतवाली थाना में की गई है.
इसे भी पढ़ें – गृह मंत्रालय ने नहीं जारी किये 800 करोड़ रुपये, #CRPF के दो लाख जवानों की राशन मनी रुकी
घटना की वजह से जैप-चार कमांडेंट को पत्र लिखा गया है. जो दो पन्ने पर है. आरोप है कि रमेश उरांव द्वारा जिन पन्नों पर हस्ताक्षर किया गया था. उसे बदल दिया गया और दूसरा पत्र जैप-चार कमांडेंट को भेज दिया गया.
हमने मारपीट की घटना में शामिल एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारियों, घटना के वक्त मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वहां के लोगों से बात की. ताकि सच्चाई सामने आ सके.
इसे भी पढ़ें – #ODF Gumla का सच : इंजीनियर के फर्जी हस्ताक्षर से निकले 1.16 करोड़, इससे बनने थे 928 शौचालय
जानिए, घटना को लेकर कौन क्या कहते हैं
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार – जब इस मामले पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश शर्मा से बात की गयी. तो उन्होंने मारपीट की किसी भी घटना से इंकार किया है. जब उन्हें बताया गया कि रमेश उरांव कह रहे हैं, तब उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों रमेश उरांव ऐसा कह रहे हैं.
देखिये चुनाव आने वाला है. चुनाव को लेकर ही यह सब ड्रामा किया जा रहा है. पता नहीं रमेश उरांव किस पत्र की बात कर रहे हैं. हम क्यों उनके हस्ताक्षर वाले पत्र को बदलेंगे. यह सब खेल पुलिस मेंस एसोसिएशन का होने वाले चुनाव को लेकर हो रहा है. मुझे बदनाम किया जा रहा है. मेरी प्रतिष्ठा का हनन किया जा रहा है.
महामंत्री रमेश उरांव – झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप रमेश उरांव पर है. जब उसने बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जिन पन्नों पर हस्ताक्षर किया था. उसके पहले पन्ने को बदल दिया गया और दूसरे पन्ने में मेरा हस्ताक्षर था और वो गलत पत्र कमांडेंट को भेज दिया गया.
जिससे हम को गुस्सा आ गया और गुस्से में मेरे और नरेंद्र कुमार के बीच हॉट टॉक हो गया और हम दोनों के बीच नोकझोंक भी हो गयी.
भारती – जिस समय नरेंद्र कुमार और महामंत्री रमेश उरांव के बीच विवाद हुआ था. उस दौरान पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्य भारती भी मौजूद थे. जिन्होंने दोनों के बीच मारपीट के दौरान बीच-बचाव भी किया था. लेकिन जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम वहां पर मौजूद नहीं थे, हम बाहर निकल गए थे और पता नहीं वहां पर क्या हुआ.
इसके अलावा मारपीट के वक्त एसोसिएशन के सदस्य बास्की, पदाधिकारी अकबर खान और रमेश शर्मा भी वहां मौजूद थे. सभी ने मिल कर दोनों को अलग किया था. लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई. लेकिन किसी से भी बात नहीं हो सकी है. उनका पक्ष आने के बाद खबर में अपडेट किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी व ननद मीसा भारती पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया




