NationalWorld

#UnitedNations में #PMModi के 17 मिनट :  कहा, आतंकवाद मानवता के लिए चुनौती, हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिया …

NewYork : पीएम नरेंद्र मोदी ने United Nations General Assembly के मंच से दुनिया को संदेश दिया कि  हमने दुनिया को युद्ध नहीं. बल्कि बुद्ध दिया हैं.  कहा कि भारत हजारों साल पुरानी एक संस्कृति है, जिसकी अपनी जीवंत परंपराएं हैं.  हमारे संस्कार, हमारी संस्कृति जीव में शिव में देखती है.  इसलिए हमारा प्राण तत्व है, जनभागीदारी से जनकल्याण.

अपने 17 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने  आतंकवाद पर करारा हमला बोलते हुए इसे मानवता और दुनिया के लिए चुनौती बताया. कहा कि  हमारी आवाज में आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता और आक्रोश दोनों हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी  ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर बंटी हुई दुनिया उन सिद्धांतों को चोट पहुंचाती है, जिनके आधार पर यूएन का गठन हुआ है.  जान लें कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिये बिना  आतंकवाद पर करारा हमला बोला. कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया का एकजुट होना जरूरी है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी ने हिंदी में ही अपनी बात रखी.

इसे भी पढ़ें : सुनिये सरकार, 1000 रुपये फॉर्म की फीस पर क्या कह रहे हैं बेरोजगार युवक

आतंकवाद पर बंटी हुई दुनिया संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों से अन्याय

इस क्रम में मोदी ने जोर देकर कहा कि हमें संयुक्त राष्ट्र महासभा को नयी शक्ति और नयी दिशा देनी ही होगी.  बिखरी हुई दुनिया किसी के भी हित में नहीं है.   इस क्रम में  पीएम ने  स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा, सवा सौ साल स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म संसद से दुनिया को सद्भाव और शांति का  संदेश दिया था. भारत की ओर से आज भी दुनिया के लिए यही संदेश है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा(UNGA) के 74वें सत्र में  पीएम मोदी ने कहा कि यदि दुनिया आतंकवाद पर बंटी हुई दिखती है तो यह फिर संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों से अन्याय होगा.  उन्होंने कहा, आज से तीन हजार वर्ष पूर्व हमारे एक तमिल कवि ने कहा था कि हम सभी स्थानों के लिए अपनेपन का भाव रखते हैं और सभी लोग हमारे अपने हैं.

भारत ने विश्व बंधुत्व के उस महान परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है. गांधी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पूरा विश्व इस साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है. सत्य और अहिंसा का उनका संदेश विश्व की शांति और प्रगति के लिए आज भी महत्वपूर्ण है.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के चार विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा महज अफवाह: रामेश्वर  

पांच साल में 11 करोड़ शौचालय दिये

भारत में स्वच्छता को लेकर चलाये जा रहे मिशन पर  पीएम ने कहा कि हमने पांच साल में 11 करोड़ शौचालय दिये हैं.  यह पूरी दुनिया को एक प्रेरक संदेश देने जैसा है. दुनिया ने टीबी से मुक्ति के लिए 2030 का समय रखा है, लेकिन हम 2025 तक भारत को इससे मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं.

पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत के प्रयासों का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा, हमारा कार्बन उत्सर्जन और ग्लोबल वार्मिंग में सबसे कम योगदान रहा है, लेकिन पर्यावरण के लिए हमारे प्रयास बड़े हैं.  पीएम मोदी ने इंटरनैशनल सोलर अलायंस की स्थापना का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान का भी जिक्र किया.  उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में हम जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही 15 करोड़ घरों को पानी की सप्लाई से जोड़ने वाले हैं.

भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम चला रहा है.  50 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये के इलाज की मदद दी जा रही है.  इसके साथ ही उन्होंने जनधन अकाउंट, बैंकों में सीधी सब्सिडी का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि हम अगले 5 सालों में दूरदराज के गांवों को जोड़ने के लिए सवा लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाने जा रहे हैं.  2022 तक हम गरीबों के लिए दो करोड़ और घरों का निर्माण करने जा रहे हैं.

इमरान ने दी परमाणु जंग की धमकी

 

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने उन्मादी भाषण देते हुए कहा कि कश्मीर में जो हो रहा है, वह मुस्लिमों को हथियार उठाने के लिए प्रेरित करने वाला है.

यही नहीं कश्मीर के अपने प्रॉपेगैंडे को उन्होंने इस्लामिक दुनिया से भी जोड़ते हुए कहा कि इसका असर दुनिया के 1.3 अरब मुसलमानों पर भी होगा. इमरान ने परमाणु जंग की भी धमकी दे डाली.

उन्होंने कहा, ‘यदि हम परमाणु जंग की ओर बढ़ते हैं तो संयुक्त राष्ट्र जिम्मेदार होगा. इसीलिए 1945 में संयुक्त राष्ट्र का गठन हुआ था. आपको इसे रोकना होगा. यदि दोनों देशों के बीच परंपरागत जंग छिड़ती है तो कुछ भी हो सकता है.’

‘लेकिन, आप सोचें कि यदि कोई देश अपने पड़ोसी देश के मुकाबले 7 गुना छोटा है तो फिर उसके सामने क्या विकल्प है. खुद को सरेंडर करना या फिर लड़ते हुए मरना. हम लड़ने का रास्ता अख्तियार करेंगे.’

इसे भी पढ़ें : जानिए, बकोरिया कांड, CID जांच, #CBI जांच, पूर्व DGP डीके पांडेय और ज्वाइंट डायरेक्टर अजय भटनागर में क्या है रिश्ता

Related Articles

Back to top button