JharkhandRanchi

बिहार के सरकारी स्कूल से की पढ़ाई, रांची से किया बीटेक, अब सुमित UPSC को क्रैककर बने खान मंत्रालय के ग्रुप-A के अफसर

Ranchi: एनआईएएमटी रांची से बी-टेक कर चुके सुमित कुमार मिश्रा का UPSC द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय में हुआ है. सुमित कुमार मिश्रा मंत्रालय में ग्रुप-ए, लेवल-10, राजपात्रित अधिकारी के तौर पर सेवा देंगे. सुमित कुमार मिश्रा का चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से हुआ है. इसके पहले सुमित महाराष्ट्र में जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड में कैंपस प्लेसमेंट के तहत काम कर रहे थे.

नौकरी से दिया इस्तीफा, फिर मिला मुकाम
सुमित मिश्रा ने नौकरी के दौरान यूपीएससी की बेसिक तैयारी ऑनलाइन के माध्यम से की. लेकिन अपने सपने को पाने के लिए नौकरी से त्यागपत्र देकर पूरे डेडीकेशन के साथ दिल्ली के मुख़र्जी नगर के एक PG हॉस्टल मे रहकर UPSC के तैयारी मे लग गए. सुमित के दोस्तों का कहना है कि वो तैयारी के दौरान लाइब्रेरी मे 14-15 घंटे की पढ़ाई करते थे.

कौन हैं सुमित
सुमित कुमार मिश्रा मूल तौर पर बिहार राज्य मे मधुबनी जिला के अंतर्गत झंझारपुर प्रखंड मे पट्टीटोला गांव के निवासी दिगंबर मिश्रा बेटे हैं अभी भी वो मुखर्जी नगर, दिल्ली के एक पीजी में रहते हैं. सुमित बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई अपने गांव के सरकारी विद्यालय से पूरी की. पढ़ाई के दौरान कई तकलीफें सही.

परिवार का पहला, जिसे मिली सरकारी नौकरी
सुमित ने बताया कि वो अपने परिवार के पहले व्यक्ति है जो सरकारी सेवा मे जायेंगे. रिजल्ट के बाद उनको सभी लोग ढेर सारा बधाई और भविष्य मे और अच्छा करने करने के लिए सुभकामनाये दिया. सुमित ने कहा कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान पॉजिटिव अप्रोच और कभी भी हार नहीं मानने का मनोदृस्टि रखी. हमेशा यह सोचा कि वह परीक्षा में सफल होंगे और आखिरकार उनकी रणनीति सही साबित हुई. सुमित अपनी सफलता कि श्रेय अपने आत्मविश्वास, निरंतरता और परिवार के सदस्य उनके भाई CS रंजीत मिश्रा, भाई अजित मिश्रा, चाचा बिशम्भर मिश्रा, पिता दिगम्बर मिश्रा को देते हैं. जिन्होंने हमेशा उन्हें प्रेरित किया. सुमित के इस सफलता ने मधुबनी का नाम रौशन किया और उनके परिवार मे हर्ष का माहौल है. सुमित की लगन और मेहनत युवा के लिए प्रेरणाश्रोत का उदाहरण हमेशा रहेगा

Related Articles

Back to top button