
KUMAR GAURAV
Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग का स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (SIRD) में महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार ट्रेनिंग कराता है. यहां ट्रेनिंग के उपकरणों की खरीद में लाखों का हेरफेर हो रहा है.
सर्ड ने कॉलर माइक्राफोन (AMW 520VL) सहित स्टेशनरी के सामान खरीदे हैं. बाजार में 3065 के प्रिंट रेट वाले कॉलर माईक्रोफोन को विभाग ने 12900 की कुल लागत में खरीदा है.
बाजार में अधिकतम 50 रुपये में मिलने वाले डायरी को विभाग ने 200 में खरीदा है. इस डायरी की खरीद हजारों की संख्या में की गयी है.
साथ ही 20 रुपये की कीमत वाली कलम को हजारों की ही संख्या में 25 रुपये में खरीदा है. इसी तरह के कई छोटे-मोटे सामानों में पैसों का हेरफेर किया जा रहा है जिसपर किसी का ध्यान नहीं जाता.
इसे भी पढ़ें : बोकारो : मासूम का अपहरण कर फिरौती वसूलने के बाद की थी हत्या, तीन दोषियों को सजा-ए-मौत
सालभर चलती है ट्रेनिंग
स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ रूरल डवलपमेंट (सर्ड) में ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर साल भर ट्रेनिंग चलती रहती है.
ग्रामीण विकास विभाग के सर्ड कैंपस में सखी मंडल की दीदियों को विभिन्न कार्यक्रमों के तहत ट्रेनिंग दी जाती है.
यह ट्रेनिंग जिलावार दी जाती है तो एक ही ट्रेनिंग को 24 अलग-अलग तारीख या समय में दी जाती है. एक ट्रेनिंग कम से कम एक सप्ताह की होती है.
इसे भी पढ़ें : #Dhullu तेरे कारणः पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ शुरू किया सत्याग्रह
सरकार का दीदियों की ट्रेनिंग पर है विशेष ध्यान
सरकार महिलाओं के उत्थान के दिशा में लगातार काम कर रही है. सरकार अधिकतर कल्याणकारी योजनाओं को इन्हीं दीदियों के माध्यम से कराना चाहती है.
इसको लेकर सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जानकारी और ट्रेनिंग इन्हें देती है. विभिन्न महिलाओं को फिलहाल गांवों में ट्रेनिंग के बाद भेज रही है. इससे पहले भी सरकार इन्हीं महिलाओं से कई योजनाओं पर काम करा रही है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : हाईटेक थानों का दावा झूठा, जर्जर भवन और शौचालय की समस्या से परेशान हैं पुलिसकर्मी




