
Dhanbad :जिले के झरिया में सीबीआइ की टीम ने एक जीएसटी इंसपेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. गिरफ्तार इंस्पेक्टर का नाम जितेन दास बताया जा रहा है. जितेन ने किसी पुराने मामले के निपटारे के लिए एक लाख रुपये घूस मांगे थे.
सीबीआइ को इस बात की सूचना मिली जिसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने रविवार को जितने को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें- रांची: प्रतिबंधित संगठन #Al-Qaeda का मोस्ट वांटेड आतंकी कलीमउद्दीन गिरफ्तार, DGP ने टीम को दी बधाई
क्या है मामला
झरिया इलाके के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश प्रसाद ने धनबाद सीबीआइ में जीएसटी इंस्पेक्टर जितेन दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.
डॉ. नरेश प्रसाद ने सीबीआइ को यह बताया था कि एक पुराने मामले को निपटाने के एवज में सीजीएसटी झरिया निरीक्षक जितेन दास एख लाख की रिश्वत की मांग कर रहे हैं. इस मामले में शनिवार को ही प्राथमिकी हुई थी.
इसे भी पढ़ें- मोदी ने US में प्रोटोकॉल तोड़कर किया यह काम, सभी रह गये हैरान
पूछताछ कर रही CBI
सीबीआइ की टीम ने बताया कि जीएसटी इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन किया गया. जिसके बाद मामला सच पाते हुए कार्रवाई की गयी.
जितेन को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआइ कार्यालय में उससे पूछताछ चल रही है. जीएसटी से संबंधित इस प्रकार का यह पहला मामला सामने आया है.




