News Wing
Mumbai, 19 August: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल व डासिंग क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने उनके जीवन पर बनने वाले अमेरिकी शो की कार्यकारी निर्माता के रूप में प्रियंका चोपड़ा के चयन को सही कदम बताया है.
माधुरी को जब इसके बारे में पता चला तो वह काफी चौंक गईं, लेकिन उन्हें यह फैसला काफी अच्छा लगा.
माधुरी के जीवन से प्रेरित श्रृंखला:-
माधुरी ने एक बयान में कहा कि, “जब मुझे श्री (राव) ने 2016 की गर्मियों में अपने इस विचार के बारे में बताया कि वह अमेरिकी में मेरे जीवन से प्रेरित एक श्रृंखला बनाना चाहते हैं, तो मैं हैरान रह गई.”
बता दें कि श्री राव न्यूयॉर्क के एक लेखक हैं.




