
Ranchi: डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित न्यू अलकापुरी डिबडीह के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र आयुष रंजन शनिवार से लापता है. लापता छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
आयुष के परिजनों ने देर रात तक खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया. जिसके बाद इसकी सूचना उन्होंने डोरंडा थाना को दी.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस लापता छात्र की खोज में जुट गयी है. पुलिस सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें- रांची: प्रतिबंधित संगठन #Al-Qaeda का मोस्ट वांटेड आतंकी कलीमउद्दीन गिरफ्तार, DGP ने टीम को दी बधाई
कोचिंग से वापस नहीं आया घर
जानकारी के अनुसार आयुष शनिवार से लापता है. वो न्यू अलकापुरी डिबडीह का रहने वाला है. आयुष घर से डोरंडा FIITJEE कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन कोचिंग से वापस घर नहीं लौटा.
वहीं उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका. जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.
परिजनों ने बताया कि आयुष शांत स्वभाव का छात्र है और दिन के 3 बजे कोचिंग के लिए निकला था. उसके कोचिंग जाने की भी सूचना है. लेकिन उसके बाद से वह लापता है.
इसे भी पढ़ें- #Smartphone: ऐलान तो कर दिया, लेकिन क्या वाकई यह सरकार देना चाहती है आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन!
कोचिंग के पास से छात्र की साइकिल बरामद
लापता हुए छात्रा आयुष की खोजबीन के दौरान पुलिस ने उसकी साइकिल कोचिंग के पास से बरामद की है. पुलिस ने बताया कि उसका मोबाइल स्विच ऑफ है.
उसके लोकेशन को ट्रैक करने पर उसका आखिरी लोकेशन भी कोचिंग के पास का ही पता चल रहा है. फिलहाल उसकी खोज की जा रही है. जल्द ही पुलिस आयुष का पता लगा लेगी.




