National

जमानत के विरोध पर  #CBI पर पी चिदंबरम का तंज, मैं उड़कर चांद पर चला जाऊंगा, होगी मेरी सेफ लैंडिंग

NewDelhi : कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की ओर से ट्वीट कर सीबीआई द्वारा INX Media केस में जमानत का विरोध किये जाने पर सीबीआई  पर हमला किया गया है.  चिदंबरम फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. वे तीनअक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं.  सीबीआई ने चिदंबरम की जमानत अर्जी का विरोध किया है.

इस पर 23 सितंबर को सुनवाई होगी. पी चिदंबरम का  ट्विटर अकाउंट परिवार द्वारा चलाया जा रहा है.  ट्वीट में  बिना नाम लिये चांद, चंद्रयान 2 का जिक्र करते हुए सीबीआई पर निशाना साधा  गया है.

इसे भी पढ़ें- रांची: प्रतिबंधित संगठन #Al-Qaeda का मोस्ट वांटेड आतंकी कलीमउद्दीन गिरफ्तार, DGP ने टीम को दी बधाई


चिदंबरम देश छोड़कर भाग सकते हैं!

चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने ट्वीट किया है कि कुछ लोगों के अनुसार  मेरे गोल्डन रंग के पंख आयेंगे. फिर मैं उड़कर चांद पर चला जाऊंगा.  मेरी वहां पर सेफ लैंडिंग भी होगी.  मैं यह जानकर रोमांचित हो गया हूं.  जान लें कि  चिदंबरम की जिस जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होनी है, उसका सीबीआई ने विरोध किया है.  विरोध यह कहकर किया गया है कि उन्हें डर है कि चिदंबरम देश छोड़कर भाग सकते हैं.

ऐसे में चिदंबरम को कोई राहत नहीं मिलनी चाहिए.  इसी पर कांग्रेस नेता ने तंज कसा है.   कांग्रेस नेता की जमानत अर्जी पर सुनवाई के समय  सीबीआई का यह बयान सामने आया था.  हालांकि मुकुल रोहतगी ने कहा था  कि अगर पी चिदंबरम जैसे व्यक्ति के बारे में डर है कि वह देश छोड़कर भाग सकते हैं, तो इस देश में किसी भी व्यक्ति के बारे में ये डर हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- मोदी ने US में प्रोटोकॉल तोड़कर किया यह काम, सभी रह गये हैरान

Related Articles

Back to top button