JharkhandKhas-KhabarRanchi

जानिए राज्य के संगीन #CRIME को, क्या पुलिस तंत्र ठीक से कर रहा है काम!

Saurabh Singh

Ranchi :  पिछले कुछ समय में झारखंड में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप और हत्या की नृशंस घटनाएं सामने आयी हैं. इसके अलावा राज्य में लूट और अपहरण की वारदात भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राज्य में हाल के समय में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं.छोटे-छोटे मुद्दे पर हत्याएं हो रही हैं.अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रह गया है.इस तरह लगातार हो रही लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं झारखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

इसे भी पढ़ें – 13 महीनों के वेतन पर बोले पुलिस कर्मी- ये ठीक वैसा ही है, जैसे कार देकर चारों टायर खोल लेना

झारखंड में लचर होती कानून व्यवस्था के आंकड़े

झारखंड पुलिस के आंकड़े भी झारखंड में लचर होती कानून व व्यवस्था की तस्वीर पेश करते है. झारखंड पुलिस के आंकड़ों की मानें, तो इस साल 2018 में हत्या 1931 और  रेप 1299 की घटनाएं हुई थीं.

वहीं साल 2019 में जनवरी से लेकर जुलाई के बीच हत्या 1108 और रेप 1035 हुई. रेप की घटनाओं में साल 2018 की तुलना में इस वर्ष 28% की दर से बढ़ोतरी हुई है.

इस वर्ष फिरौती के लिए अगवा करने की 16 घटनाएं हुई हैं. वर्ष 2014 में जब विधानसभा चुनाव हुए थे, तो कानून और व्यवस्था एक अहम मुद्दा था.

इसी मुद्दे के बूते झारखंड में बीजेपी की सरकार बनी थी. रघुवर दास की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था के हालात में सुधार भी हुए. लेकिन हाल के समय में झारखंड में संगठित अपराधों के साथ ही रेप, मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं बढ़ी हैं.

इसे भी पढ़ें –  चांद की काली अंधेरी रात में गुम होने जा रहा विक्रम लैंडर , #ISRO ने सभी समर्थकों को शुक्रिया कहा

10 जनवरी को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के दो लड़कियों को टाटीसिल्वे में 7 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था. उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था.

22 जनवरी सिल्ली थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर हथियार के बल पर 4 लोगों ने दुष्कर्म किया था. नाबालिग अपने दोस्त के साथ मेला घूमने गयी थी. उसी दौरान अगवा कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया था.

30 जनवरी रांची बुंडू थाना क्षेत्र में 5 लोगों ने मिलकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था. इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

21 अप्रैल धनबाद के पूर्वी टुंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी, जहां बारात में आये आधा दर्जनों युवकों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिससे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें – आंगनबाड़ी आंदोलन : हेमंत के समर्थन से कांग्रेस के बदले बोल, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा “ बड़े भाई की भूमिका में रहेगा JMM”

23 जून धनबाद के पाथरडीह में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना के 48 घंटे बाद ही 25 जून तोपचांची में करीब दो साल की बच्ची से दुराचार किया गया.

1 अगस्त टाटानगर रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म से तीन वर्षीय बच्ची को अगवा करने के बाद दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका सिर काट दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था.

20 अगस्त धनबाद तेतुलमारी थाना क्षेत्र में छात्रा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान दो युवकों ने उसपर तेजाब से हमला कर दिया. 29 अगस्त जमशेदपुर दोस्त के साथ मरीन ड्राइव घूमने गयी नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश.

1 सितंबर  रांची बरियातू के लालू खटाल के पास फायरिंग रेंज पहाड़ पर अपने दोस्त के साथ घूमने गयी नाबालिग के साथ दो युवकों ने शनिवार की शाम को करीब सात बजे सामूहिक दुष्कर्म किया.

16 सितंबर जमशेदपुर सोनारी इलाके में कदमा क्षेत्र की एक किशोरी से सोमवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया. किशोरी जब जॉगर्स पार्क घूम कर अपने एक परिचित युवक के साथ घर लौट रही थी, तो युवकों ने उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया.

19 अप्रैल को रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के सपारोम पंचायत के मुखिया प्रकाश तिग्गा की गोली मार कर हत्या कर दी गई. 23 अप्रैल को रांची ओबेरिया के रहने वाले संदीप दुबे की हत्या कर दी गई थी.

24 अप्रैल हजारीबाग में स्टोन क्रशिंग इकाई में काम करने वाले एक मजदूर को कंपनी के मालिक के बेटे ने कथित रूप से बुधवार को जिंदा जलाकर मार डाला.

1 मई धनबाद बरवाअड्डा जीटी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को ऑटो पर सवार भूली के जेवर व्यवसायी मनोहर वर्मा (45) की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें – यह नया बाघमारा है, यहां रेप की राजनीति चलती है…

19 जून हजारीबाग की संगीता की रांची में गला रेतकर हत्या. 21 जुलाई गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला खूंटी, भाजपा नेता समेत 3 की गोली मारकर हत्या.

23 जुलाई धनबाद के कार्मिक नगर में दिन दहाड़े अपराधियों ने जमीन कारोबारी समीर को गोलियों से भूना.

17 अगस्त रामगढ़ के बरकाकाना में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या.16 सितंबर को हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या. 17 सितंबर को रांची के कडरू में हज हाउस पैसे के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या.

5 मई रामगढ़ मांडू थाना क्षेत्र एसबीआइ के एटीएम से कुल 42 लाख 78 हजार रुपये की लूट. 22 मई पलामू के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में इलाहाबाद बैंक से ढाई लाख रुपये की लूट.

25 मई रांची के लालपुर चौक के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने मो यूनुस और मो. एनाउल से हथियार के बल पर 8 लाख रुपए की लूट.

27 मई धनबाद, कतरास बाजार के चायपत्ती व्यवसायी केतन कुमार से अपराधियों ने पिस्टल का डर दिखाकर उनसे दो मोबाइल फोन, सोने और चांदी की तीन अंगूठियां और 18 हजार रुपए नकद लूट लिया.

27 मई रांची खेलगांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी से 12.50 लाख लूट लिया.

इसे भी पढ़ें – #LIC की जमापूंजी भी लुटने की कगार पर, ढाई माह में हुआ 57000 करोड़ का नुकसान

27 मई धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे-2 स्थित पेट्रोल पंप कर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने 5.36 लाख रुपए की लूट लिया.

18 जून धनबाद हाउसिंग कॉलोनी स्थित हाउसिंग बोर्ड पानी टंकी के पास माइक्रो फाइनेंस कंपनी सेट इन क्रेडिट केयर लिमिटेड के कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मारकर 74 हजार रुपये लूट लिये.

29 जून हजारीबाग टाटीझरिया स्थिति एसबीआइ एटीएम को अपराधियों ने गैस कटर से काटकर 37 लाख 9 हजार रुपये की लूट.

15 जुलाई कोतवाली थाना क्षेत्र गांगुली रोड स्थित केनरा बैंक के काउंटर से 3.50 लाख रुपये लूट लिये.

29 जुलाई चतरा हंटरगंज थाना क्षेत्र से स्थित गोसाईडीह के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में दिनदहाड़े 23 लाख रुपए की लूट.

5 अगस्त धनबाद झरिया में बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पास व्यापारी मोहम्मद शमीमुल्ला कुरैशी पर फायरिंग कर 10.25 लाख रुपए लूट लिया.

3 सितंबर को धनबाद के बैंक मोड़ के पास एजेंट से 25 लाख की लूट.

इसे भी पढ़ें – #Congress : सोशल मीडिया के दायरे से निकलने के अलावा कोर एजेंडे से जुड़ने की चुनौतियां भी कम नहीं हैं

Related Articles

Back to top button