DhanbadJharkhand

धनबाद : संपत्ति विवाद में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या  

Dhanbad : शहर के ज्ञान मुखर्जी रोड में 59 वर्षीय अजीत सेनगुप्ता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सेनगुप्ता एक सुसाइड नोट भी छोड़ गये हैं.

सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि वे संपत्ति विवाद के कारण परेशान थे. भाई के साथ संपत्ति का बंटवारा नहीं हो रहा था. तंग आकर वे अपनी जान दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : पुलिस के लिए चुनौती बने सिद्धू कोड़ा दस्ता के दो नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद

हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का भी हो सकता है. पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

इसे भी पढ़ें- पुलिस विभाग: गंभीर आरोपों में फंसे Inspectors को DSP रैंक में प्रोन्नति देने की अनुशंसा

क्या है सुसाइड नोट में

सुसाइड नोट में अजीत सेनगुप्ता ने बताया है कि उन्होंने संपत्ति विवाद का निपटारा करने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. काफी कोशिश करने के बाद भी भाई के साथ संपत्ति का बंटवारा नहीं हो पाया.

संपत्ति का बंटवारा नहीं होने के कारण वे परेशान रहा करते थे. संपत्ति विवाद के कारण आये दिन घर में कलह हो रहा था, जिससे वे तंग आ चुके थे. आखिरकार उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

इसे भी पढ़ें- कैंसर की चपेट में हर साल आते हैं तीन लाख मासूम

जांच में जुटी पुलिस

रविवार की सुबह काफी देर तक उनका कमरा नहीं खुला तो लोगों को आशंका हुई. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो पाया कि फंदे से उनका शव लटक रहा है.

सेनगुप्ता ने अपने सुसासइड नोट में यह भी लिखा है कि उनके बाद उनकी संपत्ति पर किसका कितना अधिकार होगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Related Articles

Back to top button