
Mumbai : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया व पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने कहा कि यहां भारत के लोग कहते हैं कि पाकिस्तानियों के साथ अन्याय हो रहा है और वे दुखी हैं लेकिन यह सच नहीं है. इस तरह के बयान पाक में वास्तविक स्थिति को समझे बिना केवल राजनीतिक लाभ के लिए दिये जा रहे हैं.
शरद पवार ने मोदी सरकार की ओर इशारा करते हुए मुंबई में शनिवार को आरोप लगाया कि यहां का शासक वर्ग राजनीतिक लाभ के लिए झूठी बातें फैला रहा है.
जान लें कि जम्मू- कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के (एनसीपी) नेता शरद पवार के एक बयान के बाद राजनीति तेज हो गयी है. इस क्रम में शरद पवार ने कहा कि मैंने पाकिस्तान का दौरा किया है और वहां मुझे काफी प्यार मिला.
कहा कि पाकिस्तानियों का मानना है कि भले ही वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए भारत नहीं जा सकते, लेकिन वे भारतीय को अपने रिश्तेदार के रूप में मानते हैं. कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए सत्ता पक्ष के लोग झूठ फैला रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- पाक को राजनाथ की चेतावनी, कहा- आतंकवाद को नहीं रोका तो टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता
आर्टिकल 370 हटाने का फैसला कश्मीर के लोगों को विश्वास में लेकर करना चाहिए था
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर एनसीपी सुप्रीमो ने कहा कि यह फैसला कश्मीर के लोगों को विश्वास में लेकर करना चाहिए था. उनको अंधेरे में रख कर नहीं. शरद पवार ने कहा कि देश में इस मुद्दे को ऐसे उठाया गया जैसे कश्मीर हमारा नहीं पाकिस्तान का हिस्सा हो. साथ ही पवार ने मॉब लिंचिंग को लेकर कहा कि इस तरह की घटना पहले नहीं सुनाई नहीं देती थी लेकिन अब ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही हैं




