
Deoghar: देवघर-जसीडीह थाना अंतर्गत के माधोपुर गांव के पास जमीन विवाद को लेकर 46 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रेवा राणा अपने भाई के साथ शुक्रवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे अपने गांव सिकदारडीह से देवघर मोटरसाइकिल से आ रहा था. इसी बीच माधोपुर गांव के पास कुछ हथियारबंद लोगों ने दोनों को घेर लिया और रेवा राणा के बड़े भाई को वहां भगा कर रेवा राणा को मौके पर तीन गोली मार दी. गोली मार सभी मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद रेवा के परिजनों ने उसे देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि गांव के ही कुछ युवक से उनका पुराना जमीन विवाद चल रहा था, जिसे लेकर रात को भी कुछ लोग घर पर आए थे और धमकी दी थी. और आज सुबह उन लोगों ने इसी विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी.
वही घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी ली. फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांडः झारखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, खारिज हुई सरकार की एसएलपी याचिका




