
Dhanbad : “मैं बाघमारा क्षेत्र के शोषित और वंचित लोगों के साथ खड़ा रहता हूं. उनके हक के लिए आवाज उठाता हूं. लेकिन यह बात बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को पसंद नहीं आती है और इसलिए वे मुझे और मेरे परिवार को तरह-तरह से परेशान करते रहते हैं.” उक्त बातें बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने कही.
विजय झा ने कहा कि इसी साजिश के तहत मेरे बेटे को फंसाने की साजिश रची जा रही है. मेरे बेटे अनंत कृष्ण झा पर महिला द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. जब कतरास पुलिस ने महिला को घटनास्थल दिखाने को कहा तो महिला जाने को तैयार नहीं हुई. इससे साबित होता है कि ढुल्लू और उनके समर्थक मुझे और मेरे परिवार को परेशान करना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा: वज्रपात से सात लोगों की मौत, चार गंभीर, बढ़ सकती है मरनेवालों की संख्या
पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिले सुबूत

कतरास पुलिस ने इस मामले में विजय झा के घर आकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला. लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली जिससे यह साबित हो कि विजय झा के बेटे अनंत कृष्ण झा ने उक्त महिला के साथ छेड़छाड़ जैसी किसी घटना को अंजाम दिया हो.
इस मामले में विजय झा ने कहा कि यह मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने और परेशान करने की साजिश है. मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि आवेदन में घटना के जिस समय का जिक्र किया गया है, उस समय मेरा बेटा घर पर था. इस बात का सुबूत पुलिस को एक पेन ड्राइव में उपलब्ध करा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : #BCCL के वेस्ट मोदीडीह ओपेन कास्ट में बारूद ठसानी के दौरान हुआ विस्फोट, एक मजदूर की मौत
यह है मामला
बुधवार को शबनम खातून नामक महिला ने विजय झा के बेटे अनंत कृष्ण झा पर छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया था. महिला ने बताया कि अनंत कृष्ण झा ने रानी बाजार मार्ग के समीप उसका हाथ पकड़ लिया. उसके कपड़े फाड़ दिये और उसके दुष्कर्म करने की कोशिश की. इस मामले में इस महिला ने कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
अक्सर ढुल्लू के साथ दिखती है आरोप लगाने वाली महिला
आरोप लगाने वाली महिला भाजपा की कार्यकर्ता है और अक्सर ढुल्लू के साथ देखी जाती है. न्यूजविंग को एक तस्वीर मिली है, जिसमें यह महिला ढुल्लू के साथ दिख रही है. यह तस्वीर इसी रक्षाबंधन कार्यक्रम की है.
इस संबंध में विजय झा का कहना है कि उक्त महिला ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के कहने पर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की नीयत से यह मामला दर्ज करवाया है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : एक ही छत के नीचे चलता है दवाखाना और मयखाना, परेशान हैं लोग




