
Ranchi: 12 सितंबर को झारखंड नयी विधानसभा का उद्घाटन करने आ रहे नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर एयरपोर्ट जाने वाले रोड को 10:30 बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा.
ऐसे में एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चार वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किए गए हैं. पीएम मोदी में आगमन को लेकर आसपास के इलाकों में चेकिंग शुरू कर दी गयी है.
हर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है. वहीं होटलों और लॉज में सत्यापन जारी है. देर रात तक पुलिस के अधिकारी चेकिंग में लगे रहे.
एसपीजी के हवाले सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था
बता दें कि सोमवार को ही स्पेशल एसपीजी के अधिकारियों ने धुर्वा के एचईसी जगन्नाथ मैदान में तैयार हो रहे समारोह स्थल को अपने कब्जे में ले लिया था.
पुलिस मुख्यालय के आदेश पर आठ सितंबर को ही सभी जिला, जैप, आइआरबी, एसआइआरबी व प्रशिक्षण केंद्रों से रांची जिले में 6716 अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं. इसमें 123 इंस्पेक्टर, 656 दारोगा-जमादार, 1080 सशस्त्र बल, 3998 लाठी बल व 859 महिला लाठी बल तैनात हैं.
किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त: डीजीपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन को लेकर राज्य के डीजीपी ने यह आदेश भी जारी कर दिया है कि समारोह स्थल पर प्रतिनियुक्त बल खाकी वर्दी में रहेंगे.
किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी तय समय पर योगदान देंगे और अपनी ड्यूटी का बखूबी पालन करेंगे.
इसे भी पढ़ेंःतीन राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल
एयरपोर्ट जाने के लिए चार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर ट्रैफिक एसपी ने हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चार वैकल्पिक मार्ग तैयार किया है. 10.30 बजे तक एयरपोर्ट नहीं पहुंचने पर इन वैकल्पिक मार्गो से पहुंचे एयरपोर्ट जिनमे ये है शामिल.
1 – रिंग रोड से खरसीदाग होते हुए हेथू तुम्बागुटू, करमटोली, कुम्हाहुटू कुटियायातू चौक से और सदाबहार चौक से नामकुम होते हुए भी इस मार्ग से एयरपोर्ट पहुंच सकते है.
2 – रिंग रोड से हेथू-तुम्बागुटू-बड़का टोली-चंदाघासी वाया भुसूर मार्ग से एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं.
3- हाइकोर्ट डोरंडा से मनीटोला-ख्वाजा नगर-नीम चौक-पोखरटोली-एयरपोर्ट मैदान-आर्मी एविएशन कैंप होते हुए एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं.
4- सिंह मोड़ से लटमा रोड होते हुए हेथू से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंः#CCL CMD गोपाल सिंह का Political अवतार!




