
Ranchi : व्हाट्सएप ग्रुप में बच्चा चोरी की झूठी खबर पोस्ट करना ग्रुप एडमिन को महंगा पड़ गया. पुलिस ऐसे दो एडमिन्स से पूछताछ कर रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धुर्वा इलाके में एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में एक ग्रुप का एडमिन खुद पूछ रहा है कि कौन चुराकर ले जा रहा था. बच्चा जो एडमिन पूछ रहा था वही बोल रहा है.
इसे भी पढ़ें : #NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहे हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जानें नये लोगों के विचार)
जांच में झूठी पायी गयी खबर
बताया जा रहा है एडमिन ने उस वीडियो को खुद अपने ग्रुप में वायरल कर दिया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ व्हाट्सएप्प ग्रुप पर नजर रख रही सीआइडी की टीम के हाथ लग गया. सीआइडी के बड़े अधिकारियों तक वीडियो पहुंचा तो जांच शुरू हुई. पता चला कि खबर झूठी थी.
इसे भी पढ़ें : #ChamberElection : तकनीकी कारणों से चेंबर चुनाव रद्द, अब 15 सितंबर को होगा
ग्रुप एडमिन के ऊपर कार्रवाई करने का निर्देश
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीआइडी के अधिकारी के निर्देश पर रांची एसएसपी ने सम्बंधित थाना प्रभारी को अफवाह फैलाने वाले ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई करने का आदेश दिया जिसके बाद दो ग्रुप एडमिन को हिरासत में लिया गया है.
बताया जा रहा है जब से बच्चा चोरी की अफवाह में हत्याओं का सिलसिला शुरू हुआ है, जांच एजेंसियां ऐसी खबरों पर कड़ाई से नजर रख रही हैं.
इसे भी पढ़ें : #NewTrafficRule : जमशेदपुर में कैसे होगा पालन, महज 67 ट्रैफिक पुलिस के भरोसे है व्यवस्था




