ChatraJharkhand

आम्रपाली कोल परियोजना में सीबीआइ जांच जारी, 100 करोड़ रुपये से अधिक की हो सकती है गड़बड़ी

Chatra: एनआइए की जांच के बाद अब सीबीआइ के रडार पर सीसीएल की कामधेनु आम्रपाली कोल परियोजना आ चुकी है. टंडवा थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल की आम्रपाली एवं मगध कोल परियोजना में लगातार सीबीआइ की जांच जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से शुरू हुई सीबीआइ की जांच सोमवार को चौथे दिन भी जारी है. बताया जा रहा है कि सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना में करीब 100 करोड़ से अधिक रुपये की गड़बड़ी सामने आने की सूचना है, जिसको लेकर जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें –रियल एस्टेट गिन रहा अंतिम सांसें, कई बिल्डर हुए दिवालिया कई कगार पर

100 करोड़ रुपये से अधिक उठाना पड़ा है राजस्व का नुकसान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम्रपाली कोल परियोजना में सीसीएल के अधिकारियों के द्वारा पिछले पांच वर्षों से कोयले की क्वालिटी में हेरफेर कर केन्द्र सरकार एवं कोयला मंत्रालय को करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व नुकसान बात सामने आ रही है. सीबीआइ ने सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में लगातार जांच कर हड़कंप मचा रखी है.

सरकार को प्रति टन लगभग 400 रुपये का होता था नुकसान

बताया जा रहा है कि सीसीएल आरओएम कोयला खरीदनेवाले प्लांट को एसएम कोयले सप्लाई करती थी. जिससे सरकार को प्रति टन लगभग 400 रुपये का नुकसान होता था. प्रति टन 400 रुपये प्लांट तथा अधिकारियों के बीच बंदरबांट होती थी. सीसीएल अधिकारियों द्वारा पिछले पांच वर्षों से किये जा रहे इस घोटाले में केंद्र सरकार को 100 करोड़ रुपये से भी अधिक राजस्व के नुकसान की बात सामने आ रही है. हालांकि इसको लेकर सीबीआइ की तरफ से अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

इसे भी पढ़ें –लातेहार: CCL अधिकारी,कोल ट्रांसपोर्टर और स्थानीय लोडर की मदद से हो रहा कोयले का अवैध कारोबार

कई सबूत हाथ लगने की सूचना

आम्रपाली कोल परियोजना में सीबीआइ ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सीबीआइ के द्वारा लगातार की जा रही जांच में उसे कई महत्वपूर्ण सबूत भी हाथ लगे हैं. कोल परियोजना में लगातार छापेमारी की जा रही है. इस दौरान परियोजना से संबंधित दस्तावेज को खंगाला गया है. सीबीआइ की टीम कोल उत्पादन और डिस्पैच में गड़बड़ी की जांच भी कर रही है. वहीं, टेरर फंडिंग से संबंधित दस्तावेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है.

शुक्रवार से जारी है जांच

सीबीआइ की टीम शुक्रवार को अचानक सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना पहुंची थी. इस टीम में आधा दर्जन अधिकारी शामिल थे. वे सुबह ग्यारह बजे सबसे पहले आम्रपाली स्थित पीओ कार्यालय पहुंचे थे. इसके बाद मगध कोल परियोजना गये. आम्रपाली कोल परियोजना में वे पांच घंटे तक रुके और कोल स्टॉक से संबंधित दस्तावेज खंगाले. उल्लेखनीय है कि आम्रपाली व मगध कोल परियोजना में जांच एजेंसियों द्वारा कई प्रकार की जांच चल रही है. आम्रपाली में जांच के दौरान अधिकारियों ने ओबी तथा कोयले की सिमिलर रिपोर्ट भी देखी. इस दौरान उन्होंने पीओ डीके शर्मा तथा मैनेजर एसके झा से कोयले का स्टॉक और डिस्पैच समेत कई बिंदुओं पर पूछताछ की. पूछताछ के बाद सीबीआइ के अधिकारी आम्रपाली कोल परियोजना स्थित लगभग आधा दर्जन कोयला डंपिंग साइट पर गये थे.

इसे भी पढ़ें – रामगढ़ : किशोर पांडे गिरोह के तीन अपराधी हिरासत में, अलग-अलग जगह छापेमारी में धराये

Related Articles

Back to top button