
Giridih : बैंक से पति की रिटायरमेंट पेंशन के रुपये निकालकर डॉक्टर के पास जा रही 70 वर्षीया महिला से अपराधियों ने 23 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया. घटना सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे शहर के काड़ी बाड़ी चौक के पास हुई.
धरियाडीह की रहने वाली लाल कुंवर देवी कचहरी रोड स्थित इलाहाबाद बैंक से पति रामकिसुन महतो के रिटायरमेंट की पेंशन के 20 हजार रुपये निकालकर काली बाड़ी चौक के समीप डॉ ए के खेतान के पास दिखाने जा रही थी. तीन हजार रुपये वह घर से लेकर निकली थी.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : बैंक में रोते बच्चे को महिला ने गोद में उठाया तो भीड़ ने बच्चा चोर समझ अधमरा किया
बैंक से और पैसे दिलाने का दिया झांसा
इसी दौरान एक शातिर ने वृद्धा को काली बाड़ी चौक के समीप रोका और खुद को वृद्धा का पहचान वाला बताते हुए कहा कि वह उसके साथ बैंक चले क्योंकि बैंक ने रिटायरमेंट की पेंशन कम दी है. इतना कहते-कहते शातिर ने वृद्धा के हाथ से थैला छीन लिया और पास की गली में घुसकर फरार हो गया.
अपराधी ने पूरी घटना को कुछ इस प्रकार अंजाम दिया कि वृद्धा को भी समझ नहीं आया. घटना के बाद वृद्धा किसी प्रकार अपने पोते शिवपूजन कुमार के घर धरियाडीह पहुंची और पोते से सारी बात बतायी. इसके बाद शिवपूजन अपनी दादी को लेकर नगर थाना पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को लिखित रूप में दी.
इसे भी पढ़ें : गोमिया में सात किमी तक चारपाई से कंधे पर ले गये मरीज, नहीं आया 108 नं का सरकारी एंबुलेंस




