World

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, युद्ध ग्रस्त देश अफगानिस्तान में हमें मौजूद रहना ही होगा

Washington :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिये  हैं कि अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी नहीं होगी.  उनका कहना है कि अमेरिका को इस युद्ध ग्रस्त देश में मौजूद रहना ही होगा. ट्रंप ने अपने ओवल कार्यालय में मंगलवार को संवाददाताओं से कहा.

हमारे पास खुफिया जानकारी रहेंगी, और हमारा कोई न कोई वहां हमेशा मौजूद रहेगा. ट्रंप अफगानिस्तान में तालिबान के साथ चल रही शांति वार्ता पर संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे.  उन्होंने कहा कि वह कई विकल्पों पर गौर करना चाहेंगे.  एक विकल्प तो अभी चल ही रहा है.

हम एक योजना के बारे में बात कर रहे हैं-मुझे नहीं पता कि मुझे यह योजना स्वीकार होगी या नहीं. हो सकता है कि वह उन्हें स्वीकार न हो. लेकिन हम बात कर रहे हैं. हमारी अच्छी बातचीत चल रही है और हम देखेंगे कि क्या होता है. अन्य राष्ट्रपतियों ने जो किया है, यह उससे ज्यादा है.  ट्रंप  ने अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी से इनकार करते हुए कहा, हमने संख्या कम की है.  हम अपने कुछ सैनिकों को वापस ला रहे हैं.  लेकिन हमें वहां अपनी उपस्थिति रखनी होगी.

इसे भी पढ़ें-  न्यायमूर्ति एनवी रमण ने सीजेआई  के पास विचार के लिए भेजा पी  चिदंबरम का मामला

Related Articles

Back to top button