JharkhandPalamu

पलामू : हज करने सऊदी अरब गये हैदरनगर के शहाबुद्दीन का मीना में हो गया इंतकाल

Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड के हसनपुर गांव निवासी शहाबुद्दीन (64) की सऊदी अरब के मीना में मौत हो गयी. वह हज करने के लिए वहां गये थे.

शैतान को कंकरी मारने के दौरान शहाबुद्दीन को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें मीना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गयी. शहाबुद्दीन की पत्नी कुरैशा बीबी भी उनके साथ हज पर गयीं थीं.

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तड़के उनकी मौत की खबर मिली. शहाबुद्दीन को शुक्रवार को ही सऊदी अरब के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. अब उनकी पत्नी कुरैशा बीबी सऊदी अरब से अकेले अपने वतन लौटेंगी. उनके दल में पलामू के अन्य लोग भी शामिल हैं, जो कुरैशा बीबी को घर आने में मदद करेंगे.

इसे भी पढ़ें : हटियाः नवीन जायसवाल को लेकर बीजेपी में असमंजस, पुराने कार्यकर्ता पर पार्टी जता सकती है भरोसा

Related Articles

Back to top button