Bihar

मुस्लिमों को भड़काने के लिए थी चिदंबरम की कश्मीर संबंधी टिप्पणी : सुशील

Patna : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम द्वारा कश्मीर को लेकर हाल में दिया गया बयान ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ था. इसका उद्देश्य मुस्लिमों को सरकार के खिलाफ भड़काना था.

क्या कहा था चिदंबरम ने

गौरतलब है कि चिदंबरम ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने को लेकर भाजपा की रविवार को आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर यदि हिंदू बहुल राज्य होता तो भगवा दल ने उसका विशेष दर्जा नहीं छीना होता.

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि दुर्भाग्य से पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह मुस्लिम समुदाय को मुद्दे (जम्मू कश्मीर) पर सरकार के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता पार्टी को स्वतंत्र भारत की ‘मुस्लिम लीग’ बनाने पर तुले हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: भाजपा नेता भी चाहते हैं जमीन और सरकारी नौकरियों में स्थानीय नागरिकों के हितों की रक्षा हो

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर : इस्पात मंत्री धर्मेद्र प्रधान पहुंचे जमशेदपुर, सेल और टाटा से मीटिंग की, छोटी कंपनियों को भूले

कांग्रेस को कश्मीर घाटी के लिए खराब क्यों लग रहा है : सुशील

बिहार के उप मुख्यमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त करने के निर्णय का बचाव करते हुए कहा कि पहले जम्मू कश्मीर से दैनिक आधार पर मौत होने की खबरें आती थीं लेकिन वहां पिछले एक सप्ताह से एक भी गोली नहीं चली है.

उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस को कश्मीर घाटी के लिए खराब क्यों लग रहा हैं जो कि एक स्वर्ग में तब्दील हो रहा है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल सत्यपाल मलिक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को शांतिपूर्ण ईद उल अजहा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया.

Related Articles

Back to top button