World

ईरान में सीआईए के 17 जासूस गिरफ्तार , कुछ को फांसी  दिये जाने की खबर  

Tehran  :  सीआईए के लिए काम कर रहे 17 अमेरिकी जासूसों को ईरान में गिरफ्तार किया गया है,  ईरानी मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार इन  17 अमेरिकी जासूसों में से कई को फांसी दे दी गयी  है. ईरान के सरकारी न्यूज चैनल ने देश के इंटेलीजेंस मंत्रालय के हवाले से कहा है कि सीआईए के खुफिया तंत्र को तोड़ कर 17 जासूसों को पकड़ लिया गया है. मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया है कि  इनमें से कुछ को फांसी भी दे दी गयी है. मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पकड़े गये जासूस संवेदनशील, निजी आर्थिक केंद्रों, सेना और साइबर क्षेत्र में नौकरी कर रहे थे, जहां वे महत्वपूर्ण सूचनाएं जुटाते थे.

ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ गया

जान लें कि अमेरिका द्वारा  मई में लगाये गये सख्त प्रतिबंधों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. इससे पूर्व चार जुलाई को जब ब्रिटेन ने ईरान के एक टैंकर को सीज किया था , तो जवाब में उसने भी ब्रिटिश ऑयल टैंकर को  पिछले हफ्ते ही पकड़ लिया था. उस समय ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. फिलहाल प्रधानमंत्री टेरेसा मे फारस की खाड़ी में ईरान द्वारा  ब्रिटिश झंडे वाला तेल टैंकर जब्त किये जाने को लेकर चर्चा करने के लिए ब्रिटेन की आपातकालीन समिति के साथ बैठक करेंगी.

प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों से घटनाक्रम पर ताजा सूचना प्राप्त करने के अलावा बैठक में फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा होगी.   वहीं  ईरान की एक शक्तिशाली परिषद ने शनिवार को कहा था कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हरमुज जलडमरूमध्य में उसके देश द्वारा ब्रिटिश तेल टैंकर को जब्त किया जाना दो सप्ताह पूर्व ब्रिटेन द्वारा एक ईरानी सुपरटैंकर को जब्त किये जाने की प्रतिक्रिया थी.

इसे भी पढ़ेंःसत्यपाल मलिक ने आतंकियों से कहाः बेगुनाहों की जगह उनको मारो जिन्होंने कश्मीर को लूटा

Related Articles

Back to top button