
New Delhi : जनरल प्रोविडेंट फंड पर ब्याज दरों में कमी कर दी गयी है. यह कमी मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमारी के लिए किया गया है.
जनरल प्रोविडेंट फंड पर ब्याज दरों में कमी के बाद अब आठ प्रतिशत की जगह 7.9 प्रतिशत ब्याज ही दिया जाएगा. गौरतलब है कि ब्याज दरों में 10 बेसिक पॉइंट की कटौती की गयी है.
इसे भी पढ़ें- गडकरी जी, अच्छी सड़क के लिये तिहरा टैक्स तो ठीक पर आपके टोल वाले लूट रहे हैं पब्लिक को
एक जुलाई से प्रभावी हो चुकी हैं नयी ब्याज दरें
नयी ब्याज दरें एक जुलाई से प्रभावी हो चुकी हैं. लेकिन वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी. वित्त मंत्रालय ने कहा कि जनरल प्रोविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की गयी है.
इसमें 10 बेसिक पॉइंट की कमी की गयी है. अब एक जुलाई से जनरल प्रोविडेंट फंड पर 7.9 प्रतिशत का ब्याज मिलगा. उल्लेखनीय है कि पिछली तीन तिमाहियों से ब्याज आठ फीसदी मिल रहा था.
इसे भी पढ़ें- बाढ़ से बेहाल बिहारः 33 लोगों की मौत, करीब 27 लाख आबादी प्रभावित
इनपर लागू होगी ब्याज दरें
जो नयी ब्याज दरें लागू की गयी हैं वह केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू है. ऐसा इसलिए क्योंकि जनरल प्रोविडेंट फंड सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है.
दरअसल, सरकारी कर्मचारी अपने वेतन का एक हिस्सा जनरल प्रोविडेंट फंड पर निवेश करते हैं. और इसका रिटर्न उन्हें रिटायरमेंट के समय मिलता है.
वहीं वित्त मंत्रायल के बयान के अनुसार यह ब्याज दर केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रेलवे, रक्षा बलों की भविष्य निधि, इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्ररीज के कर्मचारियों के भविष्य निधि पर लागू होगी.




