National

जम्मू के पुंछ और राजौरी जिले में LOC के पास पाकिस्तान ने दागे गोले

Jammu : पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. उसने अग्रिम चौकियों और असैन्य इलाकों पर मोर्टार भी दागे.

इसे भी पढ़ेंःRRDA-NIGAM: कौन है अजीत, जिसके पास होती है हर टेबल से नक्शा पास कराने की चाबी

मोर्टार भी दागे

रक्षा जनसम्पर्क अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया.

अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब आठ बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मानकोट, कृष्णा घाटी सेक्टर और राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और बाद में मोर्टार भी दागे.

इसे भी पढ़ेंःकर्नाटक व गोवा के बाद अब झारखंड में “शुद्धिकरण” की बारी !

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. गोलीबारी में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मानकोट इलाके में असैन्य इलाकों को भी निशाना बनाया, जिससे वहां तनाव उत्पन्न हो गया.

Related Articles

Back to top button