JharkhandNEWSSahibganj

साहेबगंजः नाबालिग के साथ गैंग रेप का प्रयास, पुलिस के पास पहुंचा मामला  

Sahebganj:  सकरोगढ़ मुहल्ले में स्थानीय संत जेवियर स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा सोनम कुमारी (कल्पनिक नाम), जो कि नाबालिग है, के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. बताया गया है कि सोनम सुबह करीब 10 बजे बनरवा टोली के रास्ते स्कूल जा रही थी. बारिश होने की वजह से सड़क सुनसान थी. तभी बीच रास्ते मे चार युवक आ गये और उनमें से दो लड़के उसे वहां खड़े स्कॉर्पियो गाड़ी में ले गये.

इसके बाद एक के द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया जाने लगा. इस दौरान तीन लड़के वाहन के बाहर खड़े रहे. तभी मेरे पिताजी को जानकारी हुई. वह वहा पहुंच गये. स्कॉर्पियो के बाहर खड़े लड़को से पूछा तो वह झगड़ने लगे. इस दौरान पुलिस और अन्य लोग आ गये.

पुलिस को देख कर दो लड़के फरार हो गये. मगर दो पुलिस के हत्थे चढ़ गये. नगर थाना की पुलिस दोनो युवकों को थाने ले आयी.

इसे भी पढ़ेंः CNT उल्लंघन मामले में कल्पना सोरेन और जमीन बेचने वाले राजू उरांव को नोटिस

पुलिस कर रही छापेमारी

घटना की जानकारी लेने पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन खुद नगर थाना पहुंचे. पीड़िता व उनके परिजनों से पूछताछ की. स्थानीय लोगों को पुलिस अधीक्षक ने आश्वसन दिया की दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा. पुलिस घटना मे शामिल और दो युवकों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः खुशखबरीः धनबाद-चंद्रपुरा लाइन से होकर फिर से चलेंगी चार महत्वपूर्ण ट्रेनें

Related Articles

Back to top button