West Bengal

खुशखबरीः धनबाद-चंद्रपुरा लाइन से होकर फिर से चलेंगी चार महत्वपूर्ण ट्रेनें

Adra : धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर ट्रेनों के परिचालन बंद होने के बाद से कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर इनको आद्रा मंडल के महुदा, भोजुडिह, जयचंडीपहाड़ स्टेशनों से होकर चलाया जा रहा था. रेल मंत्रालय द्वारा धनबाद-चंद्रपुरा खंड पर पुनः ट्रनों की परिचालन के हरी झंडी दिखाने पर 4 महत्वपूर्ण ट्रेनों को फिर से धनबाद-चंद्रपुरा  मार्ग पर पुनः दौड़ाया जायेगा. ट्रेन संख्या 18605/18606 (रांची-जयनगर-रांची) एक्सप्रेस, 15661/15662(रांची-कामाख्या-रांची) एक्सप्रेस, 18621/18622 (पटना-हटिया-पटना) पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तथा 18620/18619 (दुमका-रांची-दुमका) एक्सप्रेस को दिनांक 10.09.2019 से धनबाद-चंद्रपुरा  खंड से होकर पुनः चलाई जायेंगी.

इसे भी पढ़ेंः हाई कोर्ट के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 अगस्त से 22 सितंबर तक

Related Articles

Back to top button