
Palamu/Garhwa : गढ़वा जिले में शनिवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग झुलस गये.
दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को रांची रेफर कर दिया गया है.
मृतकों में कौन-कौन
मृतकों की पहचान मेराल निवासी दशरथ पासवान (55), भंडरिया के मायापुर निवासी अनुरंजन कच्छप (18) और अखिलेश मिंज (19) के रूप में की गयी है.
घायलों में विमला देवी, बसंती देवी और सुलेमान कच्छप शामिल हैं. घायल महिलाएं मेराल की रहने वाली हैं, जबकि युवक भंडरिया के मायापुर का निवासी है.
इसे भी पढ़ें : तलाक ने बनाया मैकेंजी बेजॉस को अरबपति, 38.3 अरब डॉलर मिले, पति जेफ बेजॉस से हुआ है तलाक
मेराल में एक की मौत, दो गंभीर
पहली घटना मेराल थाना क्षेत्र के लखैया गांव में हुई. यहां दशरथ पासवान, विमला देवी और बसंती देवी गोपाल राम की खेत में मूंगफली की बुआई कर रहे थे. इसी बीच जोरदार बारिश शुरू हो गई.
लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गये. इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी और मौके पर ही दशरथ पासवान ने दम तोड़ दिया. जबकि विमला देवी और बसंती देवी जख्मी हो गयीं. स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इसे भी पढ़ें : टाना भगतों के बच्चों के लिए रांची में बनेगा 50 बेड का छात्रावास
भंडरिया में दो युवकों की मौत
दूसरी घटना भंडरिया थाना क्षेत्र के मायापुर में हुई. यहां अनुरंजन कच्छप (18), अखिलेश मिंज (17) और अनुरंजन का भाई सुलेमान कच्छप खेत की जुताई कर रहे थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और अनुरंजन व अखिलेश की मौके पर मौत हो गयी, जबकि सुलेमान कच्छप जख्मी हो गया.
स्थानीय लोगों की मदद से सुलेमान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.
इसे भी पढ़ें : पलामूः 48 घंटों में चार बड़े हादसे-चार की मौत, आक्रोशित लोगों ने फूंका हाइवा




