Read Next
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
08/11/2025
ICC: महिला वर्ल्ड कप में अब 10 टीमें लेंगी भाग, लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में टी 20 फॉर्मेट में होंगे क्रिकेट के मुकाबले
03/11/2025
Women World Cup: साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया बनी विश्व चैम्पियन, देशभर में जश्न
26/07/2025
प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता: बालिका वर्ग में पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और सरायकेला तथा बालक वर्ग में गिरिडीह, गुमला, दुमका और साहिबगंज की टीम सेमीफाइनल में
23/07/2025
10-11 अगस्त को लोहरदगा में U-23 झारखण्ड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
19/07/2025
64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंडर 17 के दोनों वर्गों में बना चैंपियन, अंडर 15 बालक वर्ग में संथाल ने मारी बाजी
19/07/2025
रांची में 2-3 अगस्त को इंटरनेशनल स्कूल ओपन कैरम चैंपियनशिप
17/07/2025
64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता: रामदास सोरेन ने खिलाड़ियों के लिए पढ़ाई के साथ खेल और संस्कृति को भी बताया जरूरी
17/07/2025
15th हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2025: रांची में 26 जुलाई को झारखंड टीम का चयन ट्रायल
Back to top button
Leeds : अफगानिस्तान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इकराम अली खिल 18 साल की उम्र में आईसीसी विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़कर खुश हैं.
इसे भी पढ़ें- Budget 2019: 1.95 करोड़ घर बनाने का सरकार का लक्ष्य, वन नेशन-वन ग्रिड पर जोर
तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी का रिकार्ड तोड़ने पर मुझे फख्र
वह हालांकि श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के पदचिह्नों पर चलना चाहते हैं. इकराम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरूवार को यहां 92 गेंद में 86 रन की पारी खेलकर तेंदुलकर का 27 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा. तेंदुलकर ने 18 साल की उम्र में 1992 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रन बनाये थे.
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी का रिकार्ड तोड़ने पर मुझे फख्र है. मैं इससे काफी खुश हूं. इकराम ने हालांकि माना कि तेंदुलकर के बजाय उनके आदर्श खिलाड़ी बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा है.
इसे भी पढ़ें- मगध-आम्रपाली कोल परियोजनाः कॉरपोरेट घराना अब छीन रहा स्थानीय लोगों का रोजगार
निराश हूं इसे शतक में नहीं बदल पाया
इकराम ने कहा कि मैं जब भी बल्लेबाजी करता हूं तब मेरे दिमाग में कुमार संगकारा होते हैं. इकराम हालांकि अभी तक संगकारा से मिल नहीं पाये हैं.
उन्होंने कहा कि संगकारा को स्ट्राइक रोटेट करने और जब जरूरत हो तब बाउंड्री लगाने की क्षमता विश्व स्तरीय बल्लेबाज बनाती है. मैं उन से यही सीखना चाहता हूं.
इकराम की पारी के बावजूद भी वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 23 रन से हरा दिया. उनकी यह पारी हालांकि मौजूदा विश्व कप में किसी अफगानिस्तानी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है.
पिछले साल अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगानिस्तान टीम के सदस्य इकराम ने कहा कि नौ मैचों में कोई भी बल्लेबाज इससे बड़ी पारी नहीं खेल पाया लेकिन मैं निराश हूं कि इसे शतक में नहीं बदल पाया. उम्मीद है आगे अफगानिस्तान के लिए शतकीय पारी खेलूंगा.