JharkhandMain SliderRanchi

राजधानी रांची की 22 किमी लम्बी मुख्य सड़क में 72 गड्ढे, अधिकांश जानलेवा

Ranchi: शहर की सड़कों में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क. इसी तलाश में न्यूज विंग के संवाददाताओं ने शहर की प्रमुख सड़कों की हालत का जायजा लिया.

सबसे बुरी स्थिति मुख्यमंत्री आवास के ठीक सामने मौजूद न्यू पुलिस लाइन की है. इस सड़क को आसानी से पार किया ही नहीं जा सकता है. न्यू पुलिस लाइन की सड़क तालाब में तब्दील में हो चुकी है.

संवाददाताओं ने 22 किलोमीटर की सड़क यात्रा में 72 गड्ढे तो पाये. साथ ही कई जगहों पर 300 मीटर तक सड़क ही गायब दिखी. बूटी मोड़ से पीएचइडी चौक तक सड़क खराब है. यहां मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है.

जबकि कोकर चौक से बहु बाजार तक सड़क की हालत खस्ता है. फ्लाइओवर के निर्माण ने उस सड़क से गुजरना मुहाल कर दिया है. डायवर्सन सही तरीके से नहीं बन पाने की वजह से आना-जाना दुश्वार हो चुका है.

इसे भी पढ़ेंःराज्य की 41 हजार सहियाओं को दो-दो हजार रुपये का आरोग्य किट देगी सरकार 

इन सड़कों का लिया जायजा

सड़क: हिनू बिरसा चौक अशोक नगर वाया डोरंडा
दूरी: लगभग 7.5 किलोमीटर

5 बड़े व 3 छोटे गड्ढे हैं, जो चेकपोस्ट, बिरसा चौक, सब्जी बाजार के पास, प्रेमसंस मोटर के सामने व दर्जी मोहल्ला डोरंडा सहित अन्य स्थानों में है.

सड़क: अरगोड़ा चौक से कटहल मोड
दूरी: लगभग 4 किलोमीटर

5 जगह सड़कें खराब है. चलना मुश्किल है. ये गड्ढे कोरोना यूनिवर्सल स्कूल पीपरटोली, नकुल फर्निचर दुकान, माता वैष्णो देवी नगर सहित अन्य जगहों पर है.

सड़क: रिम्स से करमटोली चौक
दूरी: 2 किलोमीटर

यहां रिम्स का प्रवेश द्वार, हरिहर सिंह रोड मोड, आरोग्य भवन, पुराना आर्मी स्कूल, हीरो होंडा शोरूम के पास के अलावा बरियातु नर्सिंग होम के पास लगभग 6 से 10 गड्ढे हैं.

सड़क: सुखदेव नगर थाना से मुख्यमंत्री सचिवालय
दूरी: 4 किलोमीटर

इस सड़क पर गैलेक्सिया मॉल के सामने बड़ा गड्ढा है. इसके अलावा हॉटलिप्स चौक, कांके रोड में 5 छोटे-छोटे गड्ढे हैं.

सड़क: करमटोली चौक से अल्बर्ट एक्का चौक
दूरी: 2 किलोमीटर

इस सड़क पर करमटोली चौक के पास गड्ढा है. वहीं एसएन यादव गली से आदिवासी हॉस्टल के बीच 3 जानलेवा गड्ढे हैं. आगे बढ़ने पर जेपीएससी के सामने 150 मीटर के आसपास सड़क पूरी तरह से खराब है. वहीं होटल ली लैक के सामने व चडरी में एक गड्ढा है.

सड़क: बूटी मोड़ से पीएचडी चौक रिम्स तक
दूरी: लगभग 4 किलोमीटर

बूटी मोड़ से रातू रोड जाने वाली सड़क में लगभग 300 मीटर तक सड़क खराब ही है. जहां-तहां सड़कें खोद कर छोड़ दी गयी हैं. गड्ढों में पानी भरा रहता है. इस सड़क पर बूलेट शोरूम बरियातू रोड से पहले, जयप्रकाश नगर के पास 5 गड्ढे हैं. बरियातू हाउसिंग, बरियातू ईदगाह मैदान, आलम हॉस्पिटल से मस्जिद तक व रिम्स गेट नंबर एक से पहले सड़क में गड्ढा है.

इसे भी पढ़ेंःमगध-आम्रपाली कोल परियोजनाः कॉरपोरेट घराना अब छीन रहा स्थानीय लोगों का रोजगार

सड़क: पुरूलिया रोड कर्बला चौक
दूरी: 3 किलोमीटर

इस सड़क में बेथेसदा बीएड कॉलेज रोड में 9 गड्ढे, कर्बला चौक से मिशन चौक में 4 व कांटा टोली बस स्टैंड के आसपास 9 गड्ढे हैं.

Related Articles

Back to top button