JharkhandRanchi

7 जुलाई से मोराबादी मैदान में लगेगा टेक्सटाइल एक्सपो

Ranchi: राजधानी रांची में आगामी 8 से 10 जुलाई तक मोराबादी मैदान में तीन दिवसीय टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन किया जायेगा. आयोजन परिसर में राजधानी के कई खुदरा वस्त्र व्यवसायियों द्वारा 150 से भी ज्यादा स्टॉल लगाये जायेंगे. यहां होलसेल व्यवसायियों के सहयोग से अच्छी क्वालिटी के साथ सही मूल्य पर कपड़े उपलब्ध होंगे.

इसे भी पढ़ें – बकोरिया मुठभेड़ की जांच करने पलामू पहुंचेंगे सीबीआइ सेंट्रल फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर एनबी वर्धन

3000 से भी ज्यादा कपड़ा व्यापारियों के आने की संभावना

अध्यक्ष अनिल जालान, सचिव विक्रम खेतावत ने बताया कि एक्सपो की तैयारी में संस्था के सभी सदस्य लगे हुए हैं. झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बंगाल के निकट जिलों से करीब 3000 से भी ज्यादा वस्त्र व्यापारियों के आने की संभावना है. एक्सपो के चैयरमेन प्रवीण लोहिया ने बताया कि टेक्सटाइल एक्सपो के परिसर में 150 से भी ज्यादा ब्रांडेड उत्पादक मिलों का कपड़ा होगा.

इसे भी पढ़ें – डिजिटल कैसे बनेगा झारखंड, विभाग ने विभिन्न सेवाओं के ई-मैनेजरों को नौकरी से हटाया

सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित फूड स्टॉल की भी रहेगी व्यवस्था

मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने बताया कि पूरे झारखंड के व्यापारियों के बीच कार्ड वितरण कर आमंत्रण देने का कार्य हमारे सदस्यों द्वारा किया जा रहा है. एक्सपो में देश के बड़े उत्पादक मिलों के वस्त्र निर्माताओं का आगमन होगा. जिससे झारखंड को इसका भरपूर लाभ भी प्राप्त होगा.

इसे भी पढ़ें – मजदूरों को 3000 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button