DhanbadJharkhand

धनबादः हाइवा से कुचल कर किशोर की मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे

Dhanbad: धनबाद के विश्वकर्मा आउटसोर्सिंग परियोजना में 14 वर्षीय किशोर मुकेश चौहान के ऊपर हाइवा चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद लोगों ने हाइवा में तोड़फोड़ कर दी. आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग  को लेकर प्रदर्शन किया. घटना धनसार थाना क्षेत्र की है. स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के कारण परियोजना का कार्य पूरी तरह बाधित हो गया.

देखें वीडियो-

इसे भी पढ़ें – रेप का विरोध करने पर मां-बेटी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

जबरन शव उठाने को लेकर भड़के लोग

कार्य बाधित होने की सूचना पर पहुंचे लोगों क़ो समझाने के लिए पुलिस की टीम जब पहुची, तो लोगो ने उनसे भी मुआवजा देने के बाद ही शव उठाने की बात कही. जिसके बाद पुलिस ने जबरन शव उठाने का प्रयास किया. पुलिस द्वारा जबरन शव उठाने की कोशिश करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये औऱ पुलिस बल के खिलाफ ही नारेबाजी औऱ पथराव करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने उग्र लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया. हालांकि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के बाद भी लोग पत्थरबाजी करते रहे जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है.

इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी को भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और सीपीआई-एम का साथ नहीं

तलाशी अभियान चला रही है पुलिस

फिलहाल घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल औऱ सीआइएसएफ की टीम जुटी है. पुलिस हंगामा कर रहे लोगों तथा परियोजना से सटे घरों में तलाशी अभियान चला कर हंगामा खड़ा कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चला रही हैं.

इसे भी पढ़ें – साल की पहली तेज बारिश ने मुंबई का हाल किया बेहाल, जहां-तहां जल-जमाव

Related Articles

Back to top button