
Nawada : बिहार में भाई के दोस्त की ससुराल पहुंचे एक युवक को गांव के परिवार ने बंधक बनाकर उससे लड़की की जबरन शादी करा दी. युवक ने मना किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गयी.
‘पकड़ुआ शादी’ का यह मामला नवादा जिले का है. घटना 23 जून की रात को रूपौ थाना क्षेत्र के सिंघना गांव में हुई.
पिटाई से घायल युवक सदर अस्पताल नवादा में इलाजरत है. उसका नाम नित्यानंद कुमार राय बताया गया है जो गया जिले के पहाड़पुर गांव निवासी श्रीशंकर राय का पुत्र है.
इसे भी पढ़ें : हथियार के बल पर जबरन शादी करने पहुंचा युवक, विरोध करने पर पड़ोसी को मारी गोली
दोस्तों के साथ गया था ककोलत घूमने
नित्यानंद ने बताया कि वह अपने दोस्तों चंदन व विक्की के साथ ककोलत जलप्रपात घूमने आया था. चंदन के भाई की शादी एक वर्ष पूर्व सिंघना में हुई थी. ककोलत स्नान के बाद सभी चंदन के भाई के ससुराल गये जहां उन्हें एक परिवार ने बंधक बना लिया.
पीड़ित युवक ने बताया कि उसे एक घर में रखा गया और उसके दोनों साथियों को अलग-अलग घरों में कैद कर लिया गया. इसके बाद जबरन नित्यानंद की शादी करा दी गयी. विरोध करने पर उसकी पिटाई की गयी और जबरदस्ती लड़की की मांग भरवायी गयी.
इसे भी पढ़ें : दहेज के लिए शराबी दूल्हे ने किया खूब हंगामा,दुल्हन का शादी से इनकार
पुलिस से नहीं मिली मदद
शादी के दौरान ही विक्की भागने में सफल रहा और पुलिस को घटना को जानकारी दी. लेकिन रूपौ थाने से उसे कोई मदद नहीं मिली. दूसरे दिन शौच के बहाने चंदन भी भाग निकला. उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया और नवादा एसपी को भी सूचना दी.
एसपी के निर्देश के बाद रूपौ थाना की पुलिस ने युवक को मुक्त कराया और रोह पीएचसी में इलाज के लिए भेजा. सोमवार दे रात नित्यानंद को सदर अस्पताल नवादा ले आया गया.
इसे भी पढ़ें : लिव इन में रह रही प्रेमिका बनी दो बच्चों की मां, सात वर्ष बाद महिला की ‘जनी पंचायत’ ने करायी शादी
‘जोर-जबरदस्ती नहीं की’
लड़की के परिजनों का कहना है कि ये शादी युवक की सहमति से हुई है और जोर-जर्बदस्ती का आरोप गलत है.




