West Bengal

दुर्गापुर से मुंबई के बीच दैनिक उड़ान शुरू

Durgapur: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर में रहनेवाले लोग अब अपने शहर से हवाई सेवा का फायदा ले सकेंगे. स्पासइ जेट एयरलाइन ने दुर्गापुर से मुंबई के बीच दैनिक उड़ान की शुरुआत मंगलवार से कर दी. स्पा‍इस जेट ने इस फ्लाइट की शुरुआत ‘उड़े देश का आम नागरिक’ यानी ‘उड़ान’ स्कीम के तहत की है.

इसे भी पढ़ें – बढ़ेंगी हेमंत सोरेन की मुश्किलेंः सोहराय भवन मामले में सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश

एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार, इस स्कीम के तहत, स्पाइस जेट एयरलाइन का दुर्गापुर 13वां गंतव्य एयरपोर्ट है. स्पा‍इस जेट एयरलाइन उड़ान स्कीम के तहत मौजूदा समय में कुल 45 फ्लाइट्स का परिचालन कर रही है. उल्लेखनीय है कि दुर्गापुर से हवाई सेवा शुरू करनेवाली स्पा्इस जेट पहली एयरलाइन है.

स्पाइस जेट शुरू करेगी 20 नयी डोमेस्टिक फ्लाइट

प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइंस द्वारा दुर्गापुर से मुंबई के बीच शुरू की गयी यह फ्लाइट दैनिक होगी. यह फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 7:50 बजे उड़ान भरेगी. करीब 2.15 घंटे में दोनों शहरों के बीच की दूरी तय कर यह फ्लाइट सुबह 10:05 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी. मुंबई से दुर्गापुर जानेवाली फ्लाइट का कोड एसजी 6354 होगा. स्पाइस जेट के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्गापुर से मुंबई जानेवाली फ्लाइट का कोड एसजी-6355 होगा. यह फ्लाइट दुर्गापुर से सुबह करीब 10:45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर करीब 01:03 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरनेवाली पहली फ्लाइट मंगलवार की सुबह मुंबई से रवाना हुई. उन्होंने बताया कि स्पाइस जेट 20 नयी डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू करेगी.

इसे भी पढ़ें – देखें वीडियोः पानी मांगने गये लोगों को पार्षद ने दुत्कारा, कहा- आप वोटर नहीं, अपने मकान मालिक से मांगें पानी

Related Articles

Back to top button