JharkhandRanchi

पलामू टाइगर रिजर्व के लिए केंद्र ने दिये 10.28 करोड़ रुपये

  • तीन वित्तीय वर्ष के दौरान दी गयी है यह राशि
  • राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Ranchi: केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट टाइगर के तहत पिछले 3 साल में पलामू टाइगर रिजर्व को 10.28 करोड़ की राशि प्रदान की है. यह राशि वितीय वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 के लिए है. वहीं देश के विभिन्न राज्यों में बाघों के संवर्धन के लिए इन वित्तीय वर्ष के दौरान 1010.41 करोड़ की राशि आबंटित की गयी है. राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी द्वारा पूछे गये प्रश्न के जवाब में मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने यह जानकारी राज्यसभा में दी.

इसे भी पढ़ें – बढ़ेंगी हेमंत सोरेन की मुश्किलेंः सोहराय भवन मामले में सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश

बाघों के संरक्षण के लिए किये जा रहे कई कार्य

मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बताया कि केंद्रीय प्रायोजित स्कीम के अंतर्गत बाघों के संरक्षण के लिए राज्यों के माध्यम से कई कार्य किये जा रहे हैं. इनमें शिकार रोधी दस्ता यानी बाघ सुरक्षा बल की तैनाती और बाघ रिजर्व के भीतर अवसंरचना का सुद्ढ़करण किया जाना प्रमुख है.

इसे भी पढ़ें – देखें वीडियोः पानी मांगने गये लोगों को पार्षद ने दुत्कारा, कहा- आप वोटर नहीं, अपने मकान मालिक से मांगें पानी

Related Articles

Back to top button