West Bengal

गाय-बछड़ों के साथ धरने पर बैठे महिला-पुरुष, मुआवजा और नौकरी की मांग

Barakar : मां कल्याणेश्वरी एंड चापतोड़िया प्रोजेक्ट लैंड लूजर समिति के सदस्य मंगलवार को बीसीसीएल स्थित एरिया बारह के मुख्य गेट के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गये हैं. लोगों ने कई गाय-बछड़ों को भी धरना स्थल पर बांध दिया है.

धरना पर बैठे लोगों ने बताया कि कंपनी ने उनके कृषि जमीन का अधिग्रहण कर लिया. इसके एवज में नौकरी व मुआवजा देने का करार कंपनी व जमीन मालिकों के बीच हुआ था.

कंपनी ने लोगो को अभी तक नौकरी नहीं दी जबकि जमीनें को रजिस्ट्री के बाद कोयला निकालने से बंजर हो गयीं. हालात यह है कि जमीन मालिकों के साथ-साथ जानवर भी भुखमरी के कगार पर हैं.

इसे भी पढ़ें : पीएम आवास योजना: स्वीकृत 1.60 लाख घरों में 48,407 आवास पूरे, 43,822 पर काम जारी

फाइलें नहीं भेज रहे महाप्रबंधक

लोगों ने बताया कि कई लोगों का मेडिकल व अन्य प्रक्रिया पूरी होने बावजूद भी महाप्रबंधक कोयला भवन को फाइलें नहीं भेज रहे हैं.

बताया गया कि इसके लिए कई बार धरना प्रदर्शन के अलावा दामागोड़िया कोलियरी एवं चापतोड़िया प्रोजेक्ट में उत्पादन ठप किया जा चुका है. बार-बार कंपनी ने लिखित आश्वासन देने के बाद भी लोगो को मुआवजा और नौकरी नहीं दिया जा रहा है.

कोयला भवन स्थित डीपी एवं लैंड लूजरों तथा एरिया बारह के महाप्रबंधक के बीच 15 मई को एक बैठक हुई थी. इसमें डीपी ने सभी प्रक्रिया पूरी होने के लिए नियुक्ति पत्र एक माह के अंदर देने का भरोसा दिया था.

इसे भी पढ़ें : नियुक्ति नियमावली बनने के बाद भी नहीं निकाला गया एएनएम, जीएनएम अनुबंधकर्मियों की नियुक्ति का विज्ञापन, हड़ताल में कर्मी

एक सप्ताह पूर्व सूचना, पर नहीं ली कोई सुध

लैंड लूजरों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व धरना से संबंधित सूचना विभाग को दी जा चुकी है. इसके बावजूद कंपनी के लोगो ने किसी प्रकार की सुध नहीं ली. धरना पर पुरुषों के अलावे महिलाएं भी बैठी थीं.

धरना पर लाए जानवरों के लिए खाने पीने की समुचित व्यवस्था नहीं है. लोगों ने कहा कि चारा-पानी के अभाव में जानवरों को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी.

मालूम हो कि मई के दूसरे सप्ताह में लैंड लूजरों के आंदोलन के कारण डिस्पैच एवं उत्पादन ठप हो गया था. इस कारण कंपनी को कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. नुकसान को देखते हुए डीपी ने बैठक बुलाई थी.

इसे भी पढ़ें : नियुक्ति नियमावली बनने के बाद भी नहीं निकाला गया एएनएम, जीएनएम अनुबंधकर्मियों की नियुक्ति का विज्ञापन, हड़ताल में कर्मी

नियुक्ति पत्र मिलने तक जारी रहेगा धरना

धरना पर बैठे लोगों ने बताया कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा. महाप्रबंधक का घेराव तथा दामागोड़िया कोलयरी का उत्पादन एवं डिस्पैच ठप कर दिया जाएगा.

धरना मे अनिर्वाण लायक, राकेश मंडल, ऋतिक कुमार दास, आकाश दास, काला सोना पाल, अनिल मंडल, बी दत्ता, शुभम बनर्जी, जिष्णु बनर्जी, सुशांतो कपाई व बापी के अलावे अन्य लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : देखें वीडियोः पानी मांगने गये लोगों को पार्षद ने दुत्कारा, कहा- आप वोटर नहीं, अपने मकान मालिक से मांगें पानी

Related Articles

Back to top button