Corona_UpdatesGiridihJharkhand

कोरोना महामारी की चुनौतियों पर आयोजित भाजपा के सेमिनार में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Giridih: कोविड-19 के चुनौतियों से निपटने को लेकर गिरिडीह भाजपा कमेटी ने शुक्रवार को पचंबा के हरिचक स्थित पार्टी कार्यालय में सेमिनार का आयोजन किया, जहां पार्टी वर्करों को टिप्स देने के लिए खुद पूर्व सीएम रघुवर दास और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, मांडु विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, जमुआ विधायक केदार हाजरा, समेत कई नेता शामिल हुए.

पर पार्टी कार्यालय में हुए सेमिनार में भी कोरोना प्रोटोकॉल और समाजिक दूरी के सारे नियम तार-तार होते दिखे. पूर्व सीएम और कोडरमा सांसद ने मास्क तो लगा रखा था, जबकि जिले के वर्तमान विधायक और कई पूर्व विधायकों के चेहरों से मास्क गायब था. यही हाल कार्यकर्ताओं का भी दिखा.

इतना ही नहीं, मंच पर ही पूर्व सीएम और सांसद समेत अन्य नेताओं की कुर्सियां एक-दूसरे से सटाकर लगाई गयी थींय कार्यकर्ताओं द्वारा इन नेताओं को माला पहनाने के दौरान भी समाजिक दूरी के सारे नियम टूटते दिखे.

सेमिनार में मौजूद अतिथियों को माला पहनाने की जिस प्रकार हौड़ लगी, उसमें कोविड के सारे प्रोटोकॉल ही टूट गये.

Related Articles

Back to top button