
Ranchi : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रातू रोड स्थित अलकापुरी कॉलोनी में तीन युवकों के द्वारा एक लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना में पूछताछ कर रही है. सिटी एसपी द्वारा कोतवाली थाना पहुंचकर तीनों लड़कों से पूछताछ की जा रही हो. हालांकि खबर लिखे जाने तक मामला पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है.
जानकारी के अनुसार रातू रोड स्थित अलकापुरी कॉलोनी में शनिवार को तीन युवकों के द्वारा एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की खबर आयी. लड़की द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गयी, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना ले आयी, जहां पर युवकों से पूछताछ जारी है.
लड़की बार-बार बदल रही है अपना बयान
इस मामले में कोतवाली डीएसपी का कहना है कि तीन युवकों के द्वारा एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने पर तीनों युवकों से पूछताछ जारी है. लेकिन लड़की बार-बार अपना बयान बदल रही है, जिससे संदेह पैदा हो रहा है. मामले की जांच के बाद ही सही क्या है, इसका पता चल पायेगा.
इसे भी पढ़ें – दो देवरों पर चार साल तक महिला के साथ दुष्कर्म करने व जहर खिलाकर मारने के प्रयास का आरोप, पीड़िता सदर अस्पताल में भर्ती




