National

कुल्लू : गहरे नाले में गिरी बस, 44 की मौत, 34 घायल

Shimla : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बस के गहरे नाले में जा गिरी. इस दुर्घटना में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घयलों में कुछ की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

घटना के बारे में कुल्लू के पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निजी बस (पंजीकरण संख्या एचपी 66-7065) जिले की बंजार तहसील में धोथ मोड़ के पास 300 मीटर से अधिक गहरे नाले में गिर गई. बस कुल्लू से गड़ गुशानी जा रही थी.

इसे भी पढ़ें- दर्द-ए-पारा शिक्षक: इच्छाओं को मारकर जीते हैं, दाल अगर बनी तो सब्जी नसीब नहीं

चालक की लापरवाही से हुई घटना

पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में ऐसा लगता है कि यह बस अपनी क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी और उसके चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई. कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है.

उन्होंने कहा कि घायलों का बंजार सिविल अस्पताल और कुल्लू जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. ज्यादातर हताहत कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को पीजीआई चंडीगढ़ में स्थानान्तरित किया गया है.

इसे भी पढ़ें- रांची : प्रभात तारा मैदान में PM ने किया योगा, कहा- योग हमारी संस्कृति का हिस्सा

50 हजार राहत राशि देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है. अधिकारियों ने बताया कि ठाकुर ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये है. साथ ही घायलों को सर्वश्रेष्ठ इलाज उपलब्ध कराने के लिए कहा है. कुल्लू जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक एवं घायल के निकटतम परिजन को 50 हजार रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है.

Related Articles

Back to top button