
Tiruvanantapuram: चेन्नई में पानी के लिए हाहाकार मचा है. लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं. इस बीच पानी को लेकर केरल सरकार की पेशकश को चेन्नई सरकार ने ठुकरा दिया है.
पिनाराई विजयन सरकार ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने चेन्नई को 20 लाख लीटर पेयजल मुहैया कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन चेन्नई ने ‘अभी मदद की जरूरत नहीं है’ कहते हुए इस पेशकश को ठुकरा दिया.
इसे भी पढ़ेंःकुल्लू : गहरे नाले में गिरी बस, 44 की मौत, 34 घायल
हालांकि चेन्नई सरकार ने पेशकश ठुकराने वाली बात से इनकार किया है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पलानीस्वामी शुक्रवार को आयोजित होने वाली एक समीक्षा बैठक में इस पर चर्चा करने के बाद उचित फैसले की घोषणा करेंगे.
वहीं द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने चेन्नई सरकार से अपील की है कि वह लोगों की मदद करने के लिए केरल के साथ मिलकर काम करें. स्टालिन ने केरल के मुख्यमंत्री की इस पेशकश के लिए उनका आभार जताया.
इसे भी पढ़ेंःदर्द-ए-पारा शिक्षक: इच्छाओं को मारकर जीते हैं, दाल अगर बनी तो सब्जी नसीब नहीं
इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी किया था,‘जैसा कि चेन्नई के बड़े जलाशय पानी की कमी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में केरल सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाने का निर्णय लिया है.’
गौरतलब है कि चेन्नई में पानी की ऐसी किल्लत पहले कभी नहीं हुई थी. पानी की कमी के बीच स्कूल की टाइमिंग को कम कर दिया है. वहीं कई आइटी कंपनियों ने अपने इंप्लॉय से घर से ही काम करने को कहा है. राज्य के कई होटल और लॉज भी पानी की कमी के कारण बंद कर दिये गये हैं.
इसे भी पढ़ेंःलातेहारः आदिम जनजाति की आठ वर्षीया बच्ची की हत्या, एक आरोपी महिला गिरफ्तार




