JharkhandPalamu

पलामू : रफ्तार ने फिर छीनी दो जिंदगियां, पूर्व विधायक ने बचायी चालक की जान

Palamu :  पलामू जिले में एक बार फिर रफ्तार ने जिंदगियां छीन ली है. जिले के पाटन और हुसैनाबाद में आज हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी. एक मजदूर ने पेड़ से गिरकर दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें – Police Housing Colony: DGP डीके पांडे की पत्नी ने पहले करायी फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री फिर…

जपला-दंगवार रोड में महिला की मौत

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार रोड के पुरंदर बिगहा गांव के समीप एक कार अंनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गयी. इस घटना में गीता देवी नामक  महिला की मौत हो गयी. मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ और सड़क जाम कर दी गयी. दुर्घटना के बाद भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और पीट-पीट कर हत्या करने की कोशिश की गयी.

लेकिन हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव के हस्तक्षेप से चालक को बचाया जा सका. बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप से सड़क जाम हटाया गया. चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सुरक्षा में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

हाइवा ने ली युवक की जान

पाटन थाना क्षेत्र के गंगतुआ गांव में शुक्रवार को हाईवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पीयूष कुमार ठाकुर ( 19 साल) की मौत हो गयी. पाटन थाना प्रभारी नूतन मोदी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार पीयूष कुमार उताकी के उदय नारायण ठाकुर का पुत्र था. पड़वा में कोचिंग करके घर वापस आ रहा था.

इसी दौरान गंगतुआ गांव के पास मध्य विद्यालय के सामने पीछे से आ रहे हाइवा (जेएच065-5865) ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया. ग्रामीणों के पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. हादसे के बाद चालक हाइवा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है.

विश्रामपुर में मजदूर की मौत

इधर, विश्रामपुर में पेड़ से गिरकर मजदूर की हुई मौत हो गयी.  विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के उरसुला गांव में यह घटना हुई. मजदूर की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – दर्द ए पारा शिक्षक: साढ़े चार बजे सुबह उठ कर लाह, महुआ, करंज और इमली चुनते हैं राजू लकड़ा

Related Articles

Back to top button