HazaribaghJharkhand

रंगदारी लेने आये अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

Hazaribagh : जिला  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रंगदारी मांगने आये दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में प्रेम यादव उर्फ कुलदीप यादव ग्राम कुसुंबा थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग, जबकि दूसरा निरंजन यादव उर्फ छोटू यादव है. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

इस बारे में एसपी मयूर पटेल ने बताया कि पुलिस के सूचक ने सूचना दी थी कि, बिना नंबर वाले  बाइक पर सवार दो व्यक्ति रंगदारी का पैसा लेने नूरा चौक आ रहे हैं. पुलिस ने पहले से ही अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी तैयारी कर रखी थी. उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधी वहां से गुजरे तो पुलिस की ओर से रुकने का इशारा किया गया. लेकिन पुलिस को देख मोटरसाइकिल सवार तेजी से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया और धर दबोचा.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन मोबाइल, एक देसी सेमी ऑटोमेटिक लोडेड पिस्तौल के साथ एक मैगजीन में 9 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें – कमजोर हो रहा है पुलिस का इंफॉर्मेशन नेटवर्क, बढ़ रहे अपराध

रंगदारी की रकम लेने गये और पकड़े गये

पुलिस की पूछताछ के दौरान अपराधी प्रेम यादव ने बताया है कि ठेकेदार संजय उपाध्याय जिनका काम कटकमदाग थाना अंतर्गत बनादाग से फतहा जंगल के बीच पिच रोड का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार संजय उपाध्याय से 25 लाख  रुपये की रंगदारी मांगी थी. इसके अलावा प्रेम ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना मुकेश यादव के निर्देश पर ही उसने मोबाइल से रंगदारी की मांग की.

पुलिस को अपराधी ने बताया कि 28 अप्रैल तक रंगदारी नहीं मिलने पर उसने संजय उपाध्याय के छोटे भाई रंजीत उपाध्याय को हथियार के बल पर निरंजन यादव को अगवी कर लिया.

और निरंजन को  रातभर भारत गैस कंपनी के गोल्डन गैस एजेंसी गोदाम के पीछे रातभर बांधकर रखा. जिसके बाद संजय उपाध्याय ने अपराधियों को 1.5 लाख रुपये देकर अपने भाई को मुक्त करवाया. बाकि की रकम के लिए रविवार की सुबह नूरा चौक बुलाया गया था, लेकिन तभी पुलिस ने पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें – 37 डिग्री सेल्सियस की तपिश झेल रहे लोगों को बिजली, पानी से होना पड़ रहा महरूम

Related Articles

Back to top button