
Ranchi : झारखंड में लोकसभा की चार सीटों पर रविवार सुबह नौ बजे तक लगभग 15.36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. यहां मतदाताओं की कुल संख्या 66,85,401 है. राज्य में यह तीसरे चरण का और देश में यह छठे चरण का चुनाव है. इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 35,05,565 और महिला मतदाताओं की संख्या 31,79,720 है. थर्ड जेंडर से जुड़े 104 मतदाता हैं.
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 67 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा…
अब तक शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है मतदान
मतदाता गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम (आरक्षित) संसदीय क्षेत्रों में मतदाता सुबह से ही कतार में नजर आए जहां मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ. अब तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. वहीं मतदान शाम चार बजे तक चलेगा.
इसे भी पढ़ें- रांची बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, एसपी अग्रवाल बने अध्यक्ष
67 प्रत्याशी मैदान में
झारखंड के जल संसाधन मंत्री एवं आजसु नेता चंद्रप्रकाश चौधरी और तीन मौजूदा भाजपा सांसद – धनबाद से पी एन सिंह, जमशेदपुर से बी बी महतो, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलुआ समेत 67 प्रत्याशी मैदान में हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस झारखंड में ‘‘महागठबंधन” का हिस्सा हैं.
झारखंड में पहले दो चरणों के चुनाव 29 अप्रैल एवं छह मई को हुए थे जबकि चौथा एवं अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को होगा।




