
Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है. डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई कॉलोनी स्थित नाले के पास युवती का सड़ा गला बिना कपड़ा के शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर बरामद किया है. शव देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन चार दिन पहले हत्या कर शव फेका गया है. पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है लेकिन शव की पहचान नही की जा सकी. डोरंडा पुलिस अब आसपास के थानों में दर्ज मिसिंग कंप्लेंट के जरिए युवती की पहचान में जुटी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर सबूत छुपाने की नीयत से शव को नाले में फेंका गया है. दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है. पुलिस मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से मामले की छानबीन में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: सुमन कुमार से ईडी 2 दिनों तक करेगी पूछताछ, ईडी कोर्ट ने दी अनुमति




