JharkhandRanchi

संदेहास्पद स्थिति में कांस्टेबल की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल परवानंद प्रधान की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. सड़क के किनारे से पुलिस जवान परवानंद प्रधान का शव मिला है. परवानंद जमशेदपुर जिला का जवान था.

मृतक हेड कांस्टेबल परवानंद मूल रूप से चाईबासा का रहने वाला था. फिलहाल पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- CJI यौन उत्पीड़न केस : दो जजों ने जांच कमेटी से जताई आपत्ती, कहा- पीड़िता के बिना सुनवाई ठीक नहीं

परवानंद प्रधान ने की थी दो शादियां

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से चाईबासा के रहने वाला था और वर्तमान में वह जमशेदपुर जिला बल में कार्यरत था. बताया जा रहा है कि जवान ने दो शादियां कर रखी थी. इस वजह से वह हमेशा तनाव में रहता था और शराब का अत्यधिक सेवन करता था.

इसे भी पढ़ें- अनंतनाग में BJP नेता की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

नशे की वजह से हुई मौत

इस मामले में डोरंडा थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया से ऐसा लग रहा है कि जवान ने अत्यधिक नशा कर लिया था. इसी वजह से शायद हार्ट अटैक आने के कारण उसकी मौत हो गई है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है. साथ ही रिपोर्ट से ही इस बात का खुलासा भी होगा कि आखिर किस वजह से कांस्टेबल की मौत हुई.

इसे भी पढ़ें- केजरीवाल पर बार-बार होने वाले हमलों के पीछे BJP का हाथ : AAP

Related Articles

Back to top button