Uncategorized

रामगढ़: पैकी जंगल में DFO की बड़ी कार्रवाई, एक हाइड्रा व दो वाहन के साथ चार लोग गिरफ्तार

NEWS WING

RAMGARH, 21 NOVEMBER :  रामगढ़ डीएफओ विजय शंकर दूबे ने मंगलवार को पैकी जंगल में बड़ी कार्रवाई कर एक हाइड्रा व दो वाहन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है और रांची रोड वन कार्यालय लेकर आये हैं. सभी पर वन क्षेत्र में अवैध रूप से काम करने का आरोप है. इस संबंध में वन विभाग की टीम  मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है. वहीं मामले से जुड़े कुछ लोग वाहन को छुड़ाने के लिए लगातार पैरवी कर रहे हैं. हालांकि गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की बात कही जा रही है और इसे  मैनेज करने में जुटे लोगों की मंशा पर  पानी फिर सकता है.

क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएफओ  दुबे को गुप्त सूचना मिली थी, कि वन क्षेत्र के पैकी जंगल में चरही के ठेकेदार  पप्पू के द्वारा बिना एनओसी लिए  बिजली के खंभे गाड़ने का काम कराया जा रहा है. जिसके बाद डीएफओ दुबे ने रेंजर विनय कुमार को उक्त स्थल पर छापामारी करने का निर्देश दिया. जिसके बाद  रेंजर विनय कुमार ने मौके पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि खंभा लगाने के कार्य में जुटे एक हाइड्रा व दो वाहन को भी जब्त कर लिया. सभी को वन विभाग कार्यालय रांची रोड लाया गया, जिसके बाद डीएफओ ने मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. 

वहीं बताया जाता है कि कुछ दलाल गिरफ्तार किये गये लोगों को छुड़ाने के लिए वन विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. लेकिन वरीय  अधिकारी के रुख से स्पष्ट है कि  मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजा जाएगा.  साथ ही  ठेकेदार की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button