
Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम के पास तीन दिन पहले एक युवती की गोली मारी गयी थी. हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी, वहीं इस केस में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं.
हालांकि पुलिस को इस घटना के पीछे युवती के किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है. बता दें कि सोमवार देर रात युवती को गोली मारी गयी थी. और मंगलवार सुबह डैम के पास से शव बरामद हुआ था.
इसे भी पढ़ेंः निशाने को भेद सकेंगे ‘अर्जुन’ या समीकरण के बनते चक्रव्यूह में फंस जाएंगे पूर्व सीएम मुंडा
बुधवार को युवती की पहचान रिम्स जाकर उसके परिजनों ने की थी. उसकी पहचान सोनमणी एक्का के रूप में हुई थी. सोनमणी पतराटोली में रहती थी और ज्यूडिशियल एकेडमी में हाउस कीपिंग का काम करती थी.
हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ ?
सोनमणी एक्का की हत्या मामले में जहां पुलिस का शक करीबी व्यक्ति पर है. वहीं बताया जा रहा है पति से भी सोनमणी का विवाद चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, युवती को बाएं कान के नीचे गोली मारी गई है जो दांये कान के पास से निकल गई.
पोस्टमॉर्टम एक्सपर्ट ने दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए शव को सुरक्षित रख लिया गया है. इसकी पैथॉलोजिकल जांच कराई जाएगी ताकि दुष्कर्म के बिंदु पर पड़ताल की जा सके. मामले में धुर्वा थाने के पुलिसकर्मी सुदीप खलखो के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ेंःगढ़चिरौली हमले के बाद राहुल ने कहा, पीएम मोदी कान खोलें, 2014 के बाद देश में 942 बम धमाके हुए
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
युवती घटनास्थल पर कैसे और किस दिशा से पहुंची. इसका पता लगाया जा रहा है. इसके लिए घटनास्थल के दोनों छोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने भी जांच की है.
जल्द ही गिरफ्तार होंगे दोषी
इस मामले में धुर्वा थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि युवती की हत्या की घटना को अंजाम उसके किसी करीबी व्यक्ति के द्वारा ही दिया गया है. इस घटना में जो भी शामिल होंगे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
इसे भी पढ़ेंःCBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी




