Education & CareerMain SliderNational

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

New Delhi : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. दोपहर 12 बजे के बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया. वहीं सीबीएसई के सेक्रटरी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस बार सभी जोन के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं.

लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार 83.4 प्रतिशत रिजल्ट रहा है. सीबीएसई चेयरमैन अनीता कारवाल ने बाताया कि सबसे ऊपर त्रिवेंद्रम का 98.2 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है. दिल्ली जोन का 91.78 रहा है. वहीं रिजल्ट के मामले में तीसरे नंबर पर दिल्ली रहा.

इस बार की रिजल्ट में फिर एक बार लड़कियों ने बाजी मारी है. 88.7 प्रतिशत लड़िकियां और 79.4 प्रतिशत लड़के इस परीक्षा में पास हुए हैं. हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने बाजी मारते हुए टॉप किया है. दोनों को 500 में से 499 अंक मिले हैं.

98.54 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर सेंट्रल स्कूल रहा, दूसरे नंबर पर जवाहर नवोदय विद्या रहा. जबकि सरकारी स्कूल पांचवे नंबर पर रहे.

सीबीएसई 12वीं के नतीजे cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.nic.in. पर देखें जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – ‘फानी’ तूफान को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस ने जारी की चेतावनी, झारखंड में भी अलर्ट

इस बार की परीक्षा में कुल 1.70 करोड़ कॉपी करेक्शन

गौरतलब है कि पहले सीबीएसई के द्वारा 10 मई को रिजल्ट जारी किए जाने की खबर थी. लेकिन गुरुवार को सीबीएसई ने रिजल्ट जारी कर दिया है. चुनाव के कारण इस बार परीक्षाएं भी जल्दी हुआ थीं. और कॉपी करेक्शन की प्रक्रिया भी 15 अप्रैल तक खत्म कर लिया गया था.

सीबीएसई ने इस बार की परीक्षा में कुल 1.70 करोड़ कॉपी करेक्शन किया है. जिसे तीन हजार मूल्यांकन केंद्रों पर जांचा गया है. वहीं दिन में करीब 25 कॉपियों का मूल्यांकन एक शिक्षक के द्वारा पूरा किया जाता था. उल्लेखनीय है कि इस बार की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के छात्र शामिल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें – बोकारोः गंदे नाले का पानी पीने को विवश झुमरा पहाड़ के ग्रामीण

Related Articles

Back to top button