
Ranchi: सोमवार का दिन विभिन्न स्थानों से रांची आये 40 गरीब बच्चों के लिए सुखद अनुभव का दिन रहा. इन बच्चों को राउंड टेबल ने हवाई यात्रा करायी. बच्चों ने इस दौरान ने खूब मस्ती भी की.
इस क्रम में बच्चों ने रांची के प्रमुख मॉल फूड कोर्ट में खाना खाया. वहीं सभी बच्चों ने रांची के पीवीआर सिनमा में फिल्म देखी. साथ ही कई स्थानों में घूमने के बाद यह बच्चे 30 अप्रैल के दिन 12:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे.
इस दौरान रांची के डीसी राय महिपात रे ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और रांची एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना किया. सभी बच्चे रांची के अच्छे अनुभव और तस्वीर को अपने साथ ले कर गये. वहीं बच्चों ने दिल से सभी का धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ेंः युवाओं के लिए पकौड़ा योजना अमीरों के लिए भगोड़ा योजना भाजपा की देन हैः सिद्धू
मौके पर ये लोग थे मौजूद
मौके पर राउंड टेबल की ओर से निधि केडिया, अर्पित सर्ऱाफ, अभिषेक अग्रवाल, मयंक जायसवाल, अनिरुद्ध बुधिया, पूजा जायसवाल, कीर्तिका चौहान, मनप्रीत सिंह राजा, सिद्धार्थ जायसवाल, लोकेश साहू, अश्विनी राजगढ़िया आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंः खुशखबरीः सेल अपने कर्मचारियों को देगा पेंशन, नई दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया निर्णय




