National

आप से गठबंधन पर बोले राहुलः आखिरी सेकेंड तक हैं तैयार लेकिन शर्त छोड़ें केजरीवाल

New Delhi: दिल्ली की सात लोकसभा सीट के लिए भले ही कांग्रेस और आप ने अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी हो. लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन की गुंजाइश अब भी बाकी है. राहुल गांधी ने गठबंधन को लेकर कहा कि वो आखिरी सेकंड तक इसके लिए तैयार हैं.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड की सबसे हॉट सीट बनी रांची, पीएम मोदी के रोड शो से नैया पार लगाने की कोशिश

4+3 के फॉर्मूले पर तैयार

आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर उम्मीद बाकी है. इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि वह बीजेपी को हराने के लिए दिल्ली में 4+3 के फॉर्मूले पर आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने को आखिरी सेकंड तक तैयार रहेंगे. लेकिन इसके लिए अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में तालमेल की शर्त छोड़नी होगी.

राहुल गांधी ने कहा कि 4+3 का फॉर्मूला केजरीवाल ने खुद ही दिया था. और शुरूआत में हरियाणा की कोई शर्त नहीं थी. यह पूछने पर कि क्या नाम वापसी की समय सीमा तक भी गठबंधन की उम्मीद रखी जाए?

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हम तो आखिरी सेकंड तक की बात कह रहे हैं. जिस वक्त अरविंद केजरीवाल हरियाणा की शर्त छोड़ देंगे, उसी वक्त गठबंधन हो जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःसरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को गैर-प्रमुख संपत्ति की लिस्ट बनाने को कहा- बेचने की है तैयारी

प्रियंका के चुनाव लड़ने पर रहने दें सस्पेंस

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलों पर राहुल ने कहा कि इस बारे में पार्टी का फैसला हो चुका है, लेकिन इस फैसले को फिलहाल हम सार्वजनिक नहीं करना चाहते, इस पर हम अभी सस्पेंस बनाकर रखना चाहते हैं.

‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर राहुल ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का बहुत सम्मान करते हैं, हम उसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. साथ ही कहा कि वो नारा लोगों के दिल में घर कर चुका है. हमने जो नारा दिया है, उसमें सचाई है.

इसे भी पढ़ेंःजनता के बोल- ‘जीतेगा तो मोदी ही, तेजस्वी की रैली में तो बस जहाज देखने आए हैं’

Related Articles

Back to top button