Crime NewsGiridihJharkhand

गांडेय के महेशमरवां में पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी गिरफ्तार

Giridih:  सड़क लूट व डकैती के गिरोह के सरगना और इलाके के कुख्यात अपराधी शहादत अंसारी को दबोचने पहुंची पुलिस पर शहादत अंसारी व उसके दो साथियों ने फायरिंग की.

इसके बाद पुलिस को भी मजबूरन कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग करनी पड़ी. इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान के जख्मी होने की सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ेंः कन्हैया के लिए येचूरी से लेकर जावेद अख्तर तक करेंगे प्रचार

पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमरवां गांव में दोपहर करीब तीन बजे हुई. जानकारी के अनुसार दोनों ओर से करीब 8 से 10 रांउड गोली फायरिंग की बात कही जा रही है.

हालांकि महेशमरवां गांव में हुई मुठभेड़ से मची अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए शहादत तो भाग निकला, पर उसके दो साथी इस्लाम अंसारी और मकसूद अंसारी को तीन बाईक के साथ दबोचने में पुलिस सफल रही.

पुलिस अब महेशमरवां इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर शहादत को खोजने में जुट गयी है.

गिरफ्तार अपराधियों से की जा रही है पूछताछ

गौरतलब है कि शहादत अंसारी कुख्यात अपराधी है और उस पर अहिल्यापुर थाना में सड़क लूट और डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस को बहुत दिनों से शहादत की तलाश थी.

पर फरार वांरटी होने के बावजूद वह बार-बार पुलिस को चकमा देने में सफल हो जा रहा था. इस मर्तबा पुलिस को सूचना मिली थी कि शहादत अपने अन्य साथियों के साथ महेशमंरवा गांव के मकसूद की बेटी की शादी में आया था.

इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, गांडेय थाना प्रभारी अशोक सिंह, अहिल्यापुर थाना प्रभारी फैज अहमद पुलिस बल के साथ महेशमरवां गांव पहुंचे. मुठभेड़ के बाद शहादत के दो साथियों को धर दबोचने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ेंः नक्सलवाद खत्म होने का सीएम का दावा गलत, बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सरकार जिम्मेवार  :  राजेश ठाकुर

Related Articles

Back to top button